कर्नाटक में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत

कर्नाटक विधानसभा चुनाव
कर्नाटक विधानसभा चुनाव

PM Modi का दिखा दम, राजनाथ, अमित शाह और नड्डा का भी धुंआधार चुनावी प्रचार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने राज्य में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कर्नाटक में भाजपा हर हाल में सत्ता में वापसी चाहती है। फिलहाल भाजपा बसवराज बोम्मई के नेतृत्व में कर्नाटक में सत्ता में है। भाजपा के तमाम बड़े नेता लगातार कर्नाटक के दौरे पर जा रहे हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कर्नाटक में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कर्नाटक में तीन सभाओं को संबोधित किया। इसके साथ ही उन्होंने बेंगलुरु में एक लंबा रोड शो किया।

बेंगलुरु में उनके रोड शो के दौरान सड़क पूरी तरीके से खचाखच भरा हुआ था। प्रधानमंत्री पर लगातार फूलों की पंखुड़ियां उछाले जा रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। आज के चुनावी सभाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। हाल में ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री को लेकर विवादित बयान दिया था।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव
कर्नाटक विधानसभा चुनाव

इसके बाद मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लोग लगातार उन्हें गाली देते रहते हैं और अब तक 91 बार गाली दे चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह ने भी चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इसके अलावा अमित शाह ने बेंगलुरु में एक भव्य रोड शो किया। तो वही राजनाथ सिंह ने भी बसवनगुडी में रोड शो किया।

इस दौरान उनके साथ तेजस्वी सूर्या भी मौजूद रहे। जे.पी. नड्डा ने कर्नाटक के धारवाड़ ज़िले के कलाघटगी में रोड शो किया। तमाम भाजपा के बड़े नेताओं के निशाने पर कांग्रेस रही। आज के चुनाव के प्रचार में एक बार फिर से भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधने के लिए पीएफआई, आरक्षण और भ्रष्टाचार का जिक्र किया। इसके अलावा भाजपा के तमाम बड़े नेताओं ने मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान को लेकर भी उनकी आलोचना की है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी आज कर्नाटक में थे।

मोदी का संबोधन

कर्नाटक विधानसभा चुनाव
कर्नाटक विधानसभा चुनाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि डबल इंजन सरकार से जो फायदा होता है उसका एक उदाहरण कर्नाटक में आया विदेशी निवेश है। भाजपा सरकार की वजह से देश में विदेशी निवेश में रिकार्ड बढ़ोत्तरी हुई है। कांग्रेस की सरकार में हर साल 30,000 करोड़ रुपए के आस-पास विदेशी निवेश कर्नाटक में आता था, भाजपा की सरकार में अब हर साल करीब 90,000 करोड़ रुपए का विदेशी निवेश कर्नाटक में आ रहा है। उन्होंने कहा कि गरीबों की तकलीफ कांग्रेस को कभी समझ नहीं आई और कांग्रेस वो दल है जो विकास में भी राजनीति करती है और नकारात्मकता में भरी पड़ी है। जब तक कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार रही उसने गरीबों के घर बनाने की स्पीड धीमी कर दी। गरीबों के साथ कांग्रेस के इस अत्याचार को भाजपा सरकार ने रोका और हमने यहां घर बनाने की स्पीड को और तेज किया।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे यकीन है कि कर्नाटक की जनता थकी और हारी कांग्रेस को नहीं बल्कि जोश से भरी भाजपा की टीम को अवश्य चुनने वाली है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की माताओं-बहनों और बेटियों ने कांग्रेस सरकार की लापरवाही और अनदेखी की वजह से सबसे ज्यादा तकलीफें झेली हैं। कांग्रेस ने कभी महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और उनके रोजगार की चिंता नहीं की। मोदी ने कहा कि भाजपा ने हमेशा जन सेवा को राष्ट्र सेवा माना है। जनता को जनार्दन का रूप माना है। आज जब बेलगावी आया हूं तो आपके बीच इसी भाव के साथ आया हूं। 10 मई को आपको कर्नाटका को देश का नंबर 1 राज्य बनाने के लिए वोट करना है। 10 मई को आपको कर्नाटका में डबल इंजन सरकार की वापसी के लिए वोट करना है।

राजनाथ का संबोधन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मांड्या में कहा कि PM मोदी की लोकप्रियता के कारण ये लोग(कांग्रेस) बहुत निराश-हताश है और इस कारण वे अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि मोदी जी की लोकप्रियता के कारण इन्हें जो दर्द हो रहा है उसे सहने की इन्हें शक्ति दें। उन्होंने कहा कि PFI को कांग्रस ने आश्रय देने का काम किया। हमने कहा था कि इनकी(PFI) देश विरोधी गतिविधि है और हम जब आएंगे तो PFI पर बैन लगाएंगे और हमने इसपर बैन लगाया। भाजपा जो बोलती है वह करती है, यानी हमारी कथनी और करनी में फर्क नहीं होता।
अमित शाह भी गरजे

कर्नाटक विधानसभा चुनाव
कर्नाटक विधानसभा चुनाव

अमित शाह ने कहा कि अगर कर्नाटक में रिवर्स गियर सरकार आई तो जानते हैं क्या होगा- फिर से एक बार PFI का हौसला बढ़ेगा। SC, ST और वोक्कालिगा का आरक्षण जो हमने बढ़ाया है कांग्रेस उसको समाप्त कर देगी। मुस्लिम रिजर्वेशन लाने की ये (कांग्रेस) बात कह रहे हैं लेकिन ये तो बताएं कि कम किसका करोगे? कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनेगी और हम मुस्लिम रिजर्वेशन को नहीं आने देंगे। उन्होंने कहा कि जद(एस) कांग्रेस की ही टीम है। JD(S) को वोट देने का मतलब कांग्रेस को वोट देना है। भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को मत चुनिए, केवल विकास को चुनिए; बीजेपी को चुनें!

नड्डा का बयान

जेपी नड्डा ने कहा कि FDI के लिए कर्नाटक शीर्ष स्थान है। तकनीक हो, परंपरा हो, स्टार्टअप हो या कृषि, कर्नाटक का हर पहलू भाजपा के तहत विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि पीएम किसान योजना के तहत किसानों को काफी फायदा हुआ है। बदकिस्मती से, जब हमने मांगा तो कांग्रेस ने हमें किसानों की सूची तक नहीं भेजी: इसने हमेशा किसानों, सभी लोगों के कल्याण के लिए सभी रास्ते और योजनाओं को अवरुद्ध कर दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जमानत पर हैं। सोनिया गांधी जमानत पर हैं। कांग्रेस के आधे नेता जमानत पर हैं, बाकी जेल में। वे भ्रष्टाचार में उलझे हुए हैं, बिल्कुल!

ये भी पढ़ें आईएमएफ की एमडी का दावा, एशियाई देश ने पैदा किए रोजगार के नए अवसर