समाज के सभी वर्गो में सुख और समृद्धि है भाजपा का लक्ष्य : दीप्ति किरण माहेश्वरी

भाजपा के युवा नेत्री एवं विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी का विधायक आपके द्वारा अभियान में पीपली आचार्यान के लालपुर गांव में पहुंचने पर ग्रामवासियों ने जोरदार स्वागत किया। विधायक दीप्ति को एक जुलूस के रूप में सभा स्थल पर ले जाया गया। इसके बाद कुंवारिया पहुंचने पर वहां भी विधायक का बड़े उत्साह के साथ स्वागत किया गया। सभाओं को संबोधित करते हुए विधायक दीप्ति ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य है समाज के सभी वर्गो में सुख और समृद्धि आए।

विगत 7 वर्षो से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास को शासन का मूलमंत्र बनाकर निर्धन एवं वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने का प्रयास कर रही है। किसान सम्मान निधि, समर्थन मूल्यों में भारी वृद्धि, कृषि अवसंरचना में विकास और कृषि में आधुनिक तकनीक से किसानों की आय दुगुनी हुई है।

विधायक दीप्ति कांग्रेस पर जमकर बरसी और कहां की ये लोग सामाजिक फूट डालकर, जनता में झूठ और भ्रम फैलाकर राजनीतिक सफलता प्राप्त करने के मार्ग पर चलते हैं। इस प्रकार के छल-प्रपंच से लोगों के दिल में घर नहीं बनाया जा सकता। स्व. किरण माहेश्वरी ने सुख-दुख में साथ रहकर, सौहार्द और भाईचारे के व्यवहार से जन जन के दिल में स्थान बनाया था।

विधायक दीप्ति ने कहा कि क्षेत्र के विकास में कांग्रेस की अडंगेबाजी को वे सफल नहीं होने देगी। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की सभी विकास योजनाओं का लाभ राजसमंद को मिले, यही उनका ध्येय है। राजनीतिक भेदभाव करने वालों को हमें सबक सिखाना है।

सभा में विधायक दीप्ति के साथ मण्डल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह भाटी, महामंत्री रतन खटीक, प.स. सदस्य कुसुम तातेड़, जिला उपाध्यक्ष महेश आचार्य, पूर्व एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुखदेव यादव, मुकेश शर्मा, किशन तेली, सरपंच सुरेश जाट, सुरेश रेगर, लालुराम पूर्बिया, ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अजय प्रजापत सहित कई वरिष्ठजनों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।

जोधपुर आर ओ एसोसिएशन द्वारा चल रहे कार्यक्रम एक पेड़ एक जिंदगी के तहत पौधरोपण किया गया