धमाकों से दहली मोगादिशू, सोमालिया एजुकेशन मिनिस्ट्री के बाहर ब्लास्ट

धमाकों से दहली मोगादिशू
धमाकों से दहली मोगादिशू

2 कारों में धमाके हुए, 100 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल

सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में एजुकेशन मिनिस्ट्री के बाहर धमाका हुआ। शनिवार को हुए इस धमाके में अब तक 100 लोगों की मौत हो गई है। 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। फिलहाल किसी संगठन ने इस हमले कि जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन राष्ट्रपति हसन शेख मोहम्मद ने इस्लामी आतंकवादी समूह अल-शबाब पर हमले के आरोप लगाए हैं। लिस अधिकारी सादिक डूडिशी ने कहा- सोमालिया एजुकेशन मिनिस्ट्री से बाहर दो कारों में धमाका हुआ। हादसे में महिलाओं, बुजुर्ग लोगों समेत कुछ बच्चों की मौत हो गई। एक पत्रकार की भी मौत हुई है। उसकी पहचान मोहम्मद इस्से कोना के रूप में हुई है।

बचाने वाले ही बन गए शिकार

धमाकों से दहली मोगादिशू
धमाकों से दहली मोगादिशू

पुलिस अधिकारी नूर फराही ने कहा- पहला धमाका मिनिस्ट्री के बाहर खड़ी एक कार में हुआ। आस-पास के लोग मदद के लिए इक्_ा हो गए। जैसे ही मौके पर एंबुलेंस और रेस्क्यू टीमें पहुंचीं दूसरी कार में धमाका हो गया। घटनास्थल पर मौजूद एक घायल व्यक्ति ने कहा- मैं धमाके वाली जगह से लगभग 100 मीटर दूर था। दूसरा धमाका होने के बाद धूएं का गुबार दिखा। थोड़ी देर बाद सड़क पर लाशें ही लाशें दिखीं। चारों तरफ खून दिखाई दे रहा था।

2017 में हुआ था सबसे खतरनाक ब्लास्ट

धमाकों से दहली मोगादिशू
धमाकों से दहली मोगादिशू

ये धमाका उसी इलाके में हुआ है, जहां 2017 में सबसे खतरनाक धमाका हुआ था। उस दौरान 500 लोगों की मौत हुई थी। आस-पास कई सरकारी ऑफिस और रेस्टोरेंट्स थे, जो तबाह हो गए थे। 2017 में एक होटल के पास ट्रक में धमाका हुआ था।

6 दिन पहले होटल में हुआ था आतंकी हमला

24 अक्टूबर को किसमायो शहर के होटल में आतंकी हमला हुआ था। हमले में 9 लोगों की मौत हो गई थी। 47 लोग घायल हुए थे। इसी तरह का आतंकी हमला अगस्त 2022 हुआ था। 21 अगस्त को सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में आतंकियों ने हयात होटल में घुसकर फायरिंग कर दी थी। 20 लोगों की मौत हो गई थी।

अल-शबाब पर लगे हमले के आरोप

सोमालिया के राष्ट्रपति हसन शेख मोहम्मद ने इस्लामी आतंकवादी समूह अल-शबाब पर हमले के आरोप लगाते हुए कहा- हमारे लोगों का कत्लेआम हुआ है। उन लोगों ने महिलाओं, बच्चों और कई परिवार की जिंदगी छीन ली।

क्या है अल-शबाब

अल-शबाब एक आतंकी संगठन है। इसका मकसद 2017 में बनी सोमालिया सरकार को जड़ से उखाडऩा है।
अल-शबाब का जन्म 2006 में हुआ। ये सऊदी अरब के वहाबी इस्लाम को मानता है।
मोगादिशू शहर यूनियन ऑफ इस्लामिक कोट्र्स के कब्जे में था, जो कि शरिया अदालतों का एक संगठन था। इसका मुखिया शरीफ शेख अहमद था। 2006 में इथियोपिया की सेना ने इस संगठन को हरा दिया और अल-शबाब का जन्म हुआ। अल-शबाब यूनियन ऑफ इस्लामिक कोट्र्स की ही एक कट्टरपंथी शाखा है।

यह भी पढ़ें : हैलोवीन फेस्टिवल : चश्मदीद बोली-आंखों के सामने लग गए लाशों के ढेर