बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल बनाए गए राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के अध्यक्ष

नई दिल्ली। बॉलीवुड के अभिनेता परेश रावल को राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति ने इनकी नियुक्ति की है। इस बारे में केन्द्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने ट्वीट करके जानकारी दी और परेश रावल को बधाई दी। प्रहलाद सिंह पटेल ने ट्वीट में कहा कि परेश रावल की प्रतिभा का लाभ देश के कलाकारों व छात्रों को मिलेगा, उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं।

बता दें कि अभिनेता परेश रावल अर्जुन देव चरण का स्थान लेंगे। परेश रावल को 2014 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। उन्होंने वेलकैम बैक, रण, रेडी जैसी कई हिन्दी फिल्मों में अभिनय किया है।