सलमान ने किया गणपति बप्पा का स्वागत, पूरा परिवार नजर आया साथ

सलमान खान, salman khan
सलमान खान, salman khan

लॉकडाउन के बीच मुंबई में गणेशोत्सव शुरु हो चुका है हालांकि, हर बार की इस तरह गणपति के आगमन पर वह रौनक दिखाई नहीं दे रही है लेकिन, फिल्मी सितारे अपने तरीके से गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित की है। सलमान खान के निवास पर भी गणपति उत्सव बहुत ही धूमधम से मनाया जाता है।

इस बार भी सलमान ने गणपति का स्वागत किया। हालांकि, इस बार गणपति उत्सव में किसी को आमंत्रित नहीं किया। सिर्फ परिवार के अलावा चुनिंदा लोग इस उत्सव में शामिल हुए। इस दौरान सभी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दिखे और सभी ने चेहरे पर मास्क लगा रखे थे।

इस बार सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा के घर पर गणेशोत्सव का जश्न मनाया गया। जिसमें हमेशा की तरह पूरे परिवार ने हिस्सा लिया और वहीं पर डेढ़ दिन के बाप्पा का विसर्जन भी किया गया। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों से पता चलता है कि गणेशोत्सव के जश्न में सलमान के पिता सलीम खान, मां सलमा खान, हेलेन और भाई अरबाज खान शामिल हुए हैं।

सलमान खान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर गणेश चतुर्थी समारोह की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है। इन तस्वीरों में सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा के बेटे अहिल और बेटी आयत नजर आ रहे हैं। अतुल ने इसे शेयर करते हुए लिखा गणपति बप्पा मोर्या इस मौके पर सलमान खान के साथ यूलिया वंतूर भी नजर आईं।