इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी

इंडिगो की फ्लाइट
इंडिगो की फ्लाइट

इंडिगो की फ्लाइट में क्रू को नोट मिला

मुम्बई। चेन्नई से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-5314 को शनिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जानकारी के मुताबिक इंडिगो क्रू को फ्लाइट में एक नोट मिला जिसमें बम का जिक्र था। नोट मिलने के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई और फ्लाइट को लैंड कराने के बाद सभी पैसेंजर्स को आइसोलेशन बे में उतारा गया और विमान की तलाशी ली गई।

बॉम्बे में न उतरें, वरना बम से उड़ा दिए जाएंगे

जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 8.40 बजे फ्लाइट 6ई-5314 में बम की सूचना मिली थी। चालक दल को फ्लाइट में एक नोट मिला था, जिसमें लिखा था कि बॉम्बे में न उतरें, वरना बम से उड़ा दिए जाएंगे। नोट मिलने के बाद चालक दल ने तुरंत पायलट इन कमांड को सूचित किया, जिसने बदले में मुंबई हवाई अड्डे को संदेश दिया। फ्लाइट को सुरक्षित रूप से लैंड करा लिया गया है और यात्रियों को आइसोलेशन बे में सुरक्षित रूप से उतार लिया गया।

एक हफ्ते में दूसरी धमकी

बता दें कि इंडिगो एयरलाइन को एक हफ्ते में बम की धमकी दूसरी बार दी गई है। इससे पहले 28 मई को भी ये धमकी दी गई थी। उस समय दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई-2211 को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। उस फ्लाइट में 176 लोग सवार थे। धमकी मिलने के बाद विमान को आइसोलेशन बे पर लाकर सभी यात्रियों को इमरजेंसी गेट्स से बाहर निकाला गया था। उस समय भी विमान के टायलेट में एक टिशू पेपर पर बम लिखा मिला था। उस मामले की अभी जांच जारी है। हालांकि अभी तक यह यह पता नहीं चला है कि यह किसकी हरकत है और उसने ऐसा क्यों किया।

यह भी पढ़ें:लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में दोपहर 1 बजे तक 40.09 प्रतिशत मतदान