बीएसई और निफ्टी मजबूत शुरूआत के साथ खुला

कल बीएसई 477 अंक ऊपर 38,528 पर और निफ्टी 138 पॉइंट ऊपर 11,385 पर बंद हुआ था

मुंबई। बुधवार को कारोबार के तीसरे दिन बीएसई 199.57 अंक और निफ्टी 66.8 पॉइंट ऊपर खुला। इससे पहले मंगलवार को बीएसई 22 अंक ऊपर और निफ्टी 11 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। जी एंटरटेनमेंट और गेल के शेयर में तेजी देखी जा रही है। कल दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 486.53 अंक तक और निफ्टी 141.9 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा था। कारोबार के अंत में बीएसई 477.54 अंक या 1.26 प्रतिशत ऊपर 38,528.32 अंकों पर और निफ्टी 138.25 पॉइंट या 1.23 प्रतिशत ऊपर 11,385.35 अंकों पर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त

मंगलवार को दुनियाभर के बाजारों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 66.84 अंक नीचे 27,778.10 पर बंद हुआ था। वहीं, दूसरे अमेरिकी बाजार नैस्डैक में 0.98 फीसदी बढ़त के साथ 110.46 अंक ऊपर 11,399.00 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.23 फीसदी बढ़त के साथ 7.79 पॉइंट ऊपर 3,389.78 पर बंद हुआ था।

इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.30 फीसदी बढ़त के साथ 10.38 अंक ऊपर 3,440.71 पर बंद हुआ था। इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे। जी एंटरटेनमेंट के शेयर में 2 प्रतिशत और गेल के शेयर में 3 प्रतिशत की बढ़त है।

यह भी पढ़ें- रिटेल कारोबार के लिए मुकेश अंबानी ने की बड़ी डील

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 27,66,626 हो गई है। इनमें 6,76,383 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 20,36,703 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 53,015 हो चुकी है। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 22,306,538 हो चुकी है। इनमें 784,353 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 175,074 हो चुकी है।