
शेयर बाजार में लगातार तीन दिन की बढ़त पर गुरुवार को ब्रेक लग गया। बीएसई सेंसेक्स 235 अंकों की गिरावट के साथ 51,208.92 पर कारोबार कर रहा है। कारोबार के दौरान इंडेक्स ने दिन के सबसे निचले लेवल 50,539.92 को भी छुआ। दुनियाभर के शेयर बाजारों में भारी बिकवाली और बड़े शेयरों में गिरावट के बाजार पर दबाव है। इससे पहले लगातार तीन दिन से शेयर बाजार बढ़त दर्ज की जा रही थी।
बाजार की गिरावट में बैंकिंग और मेटल शेयर सबसे आगे हैं। निफ्टी मेटल इंडेक्स 1.49 प्रतिशत अंकों की गिरावट के साथ 3,998.15 पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह बैंक इंडेक्स में करीब 200 अंकों की गिरावट है।

सेंसेक्स में एचडीएफसी का सबसे ज्यादा 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर टेक महिंद्रा और डॉ. रेड्डीज के शेयरों में 1-1 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त है। निफ्टी भी 76 अंक नीचे 15,169.10 पर कारोबार कर रहा है।
बीएसई पर 2,975 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 1,596 शेयरों में बढ़त और 1,192 में गिरावट है। इसमें 249 शेयर एक साल के सबसे ऊंचे लेवल पर कारोबार कर रहे हैं। लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 210.60 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कल 210.22 लाख करोड़ रुपए रहा था।
यह भी पढ़ें- जल्दी निपटा लें बैंक से जुड़े काम, मार्च में 10 दिन से ज्यादा बंद रहेंगे बैंक