BSEH: 10वीं परिणाम घोषित, सभी छात्र पास

चंडीगढ़। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने आज, (11 जून 2021) 10वीं बोर्ड परिणाम (HBSE Matric Result 2021) घोषित कर दिया है। इस साल सभी छात्रों को पास किया गया है। छात्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम 2021 घोषित हो चुका है। इस साल कुल 3 लाख 13 हजार 345 छात्रों ने हाई स्कूल एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, जो सभी पास हुए हैं। इनमें 1 लाख 72 हजार 059 लडके और 1 लाख 41 हजार 286 लड़किया हैं। इसके अलावा, बोर्ड ने कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए उपस्थित हुए 11 हजार 278 छात्रों को भी पास घोषित कर दिया है।

कैसे चेक करें ऑनलाइन रिजल्ट
छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट – bsehexam.org या bseh.org.in पर जाएं। रिजल्ट जारी होने के बाद, होमपेज पर दिख रिजल्ट लिंक एक्टिवेट हो जाएगा।