AI+ ने पेश किया Nova 2 Power
AI+ स्मार्टफोन ने Project Open Review 2.0 के तहत अपने नए Nova 2 Power की झलक पेश की है। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही फोन का डिजाइन, कलर फिनिश और चिपसेट की जानकारी साझा की है। खास बात यह है कि रिव्यूअर्स, क्रिएटर्स, पत्रकारों और एथिकल हैकर्स को डिवाइस को खुद इस्तेमाल कर परखने का मौका मिलेगा।
- AI+ स्मार्टफोन ने Nova 2 Power को Project Open Review 2.0 में पेश किया।
- Nova 2 Power दो डुअल-कलर फ्यूजन फिनिश में आएगा।
- Project Open Review 2.0 में एथिकल हैकर्स भी फोन को टेस्ट कर सकेंगे।
AI+ Introduces Nova 2 Power : AI+ स्मार्टफोन ने अपनी Nova 2 सीरीज में नया Nova 2 Power पेश किया है। कंपनी ने इसे Project Open Review 2.0 के जरिए सामने लाया है। इस पहल के तहत फोन बाजार में आने से पहले ही चुनिंदा रिव्यूअर्स, क्रिएटर्स, पत्रकारों, टेक्नोलॉजी से जुड़े लोगों और एथिकल हैकर्स को इसे इस्तेमाल करने का मौका दिया जा रहा है।
कंपनी का कहना है कि इस पहल का मकसद केवल प्रचार तक सीमित नहीं है। वह चाहती है कि फोन को अलग-अलग तरह के यूजर्स वास्तविक परिस्थितियों में इस्तेमाल करें और अपने अनुभव के आधार पर इसकी खूबियों को परखें।
यह भी पढ़ें : पूंजी प्रवाह से सुदृढ़ हुई भारतीय अर्थव्यवस्था
Project Open Review के पहले एडिशन में 700 से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसके दूसरे संस्करण में कंपनी ने पहली बार एथिकल हैकर्स को भी शामिल किया है।
इस पहल के तहत प्रतिभागियों को फोन के फीचर्स और यूजर एक्सपीरियंस को स्वतंत्र रूप से जांचने का अवसर मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, किसी प्रतिभागी के लिए तय स्क्रिप्ट नहीं होगी और न ही उनसे सकारात्मक समीक्षा की अपेक्षा की जाएगी।
यह भी पढ़ें : यमुना जल परियोजना पर बड़ी प्रगति
Nova 2 Power के डिजाइन में कंपनी ने कलर फ्यूजन पर खास जोर दिया है। फोन को Golden Blue Fusion और Blue Fusion रंगों में पेश किया गया है।
Golden Blue Fusion वेरिएंट में म्यूटेड गोल्ड और डीप नेवी ब्लू का ग्रेडिएंट मिलता है। वहीं, Blue Fusion मॉडल में ओशन ब्लू से सनसेट ऑरेंज की ओर जाता कलर ट्रांजिशन दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह फिनिश फोन को पारंपरिक स्मार्टफोन डिजाइन से अलग पहचान देने की कोशिश है।
AI+ के मुताबिक, इन रंगों को सिर्फ बाहरी खूबसूरती के लिए नहीं चुना गया है। फ्लोइंग कलर फिनिश के जरिए फोन को ऐसा लुक देने की कोशिश की गई है, जो टेक्नोलॉजी के साथ यूजर की व्यक्तिगत शैली को भी दर्शाए।
यह भी पढ़ें : हरियालो राजस्थान पर CM भजनलाल का बड़ा संदेश
Nova 2 Power में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट दिया गया है। यह 6nm प्रोसेस पर आधारित है। कंपनी के अनुसार, चिपसेट को लंबे समय तक परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी के बीच संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से शामिल किया गया है।
फोन AI+ के NXTQuantum OS पर चलेगा। कंपनी ने Nova 2 सीरीज को बेहतर परफॉर्मेंस और डिजाइन के संयोजन के साथ आगे बढ़ाने की बात कही है।



