एयरटेल ₹999 प्लान में बड़ा फायदा

एयरटेल ने ₹999 और उससे ऊपर के फैमिली पोस्टपेड प्लान में iCloud+ के साथ Apple TV और Apple Arcade भी जोड़ दिया है। ग्राहकों को क्लाउड स्टोरेज, प्रीमियम मनोरंजन और गेमिंग की सुविधाएं एक ही प्लान में मिलेंगी।

  • एयरटेल ₹999 पोस्टपेड प्लान में iCloud+, Apple TV और Apple Arcade शामिल।
  • iCloud+ से फोटो, फाइल और अन्य डेटा का बैकअप व सिंक होगा।
  • Apple TV और Apple Arcade से शो, फिल्में और गेम्स का एक्सेस मिलेगा।

Airtel ₹999 Postpaid Plan Gets Apple Benefits : भारती एयरटेल ने अपने ₹999 और उससे अधिक के फैमिली पोस्टपेड प्लान में Apple की नई सुविधाएं जोड़ी हैं। अब पात्र ग्राहकों को iCloud+ के साथ Apple TV और Apple Arcade का लाभ भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में स्टार हेल्थ का बढ़ा भरोसा

₹999 का फैमिली प्लान तीन सदस्यों के लिए है। इसमें अनलिमिटेड डेटा, स्पैम सुरक्षा और एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स के साथ अब क्लाउड स्टोरेज और Apple की मनोरंजन सेवाएं भी मिलेंगी।

ग्राहक Airtel ऐप या किसी भी Airtel स्टोर से इन प्लान्स को अपग्रेड कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button