एयरटेल यूजर्स को बड़ा तोहफा, 12 महीने फ्री मिलेगा Duolingo Super

भारती एयरटेल और डुओलिंगो की नई साझेदारी के तहत एयरटेल के 37.6 करोड़ ग्राहकों को बिना अतिरिक्त शुल्क के 12 महीने का सुपर डुओलिंगो सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इससे यूजर्स को विज्ञापन-मुक्त लर्निंग, एआई आधारित स्पीकिंग प्रैक्टिस, अनलिमिटेड एनर्जी और गलतियों की समीक्षा जैसी प्रीमियम सुविधाएं मिलेंगी। कंपनी भारत में स्थानीय भाषाओं के जरिए अंग्रेजी सीखने के विकल्प भी बढ़ा रही है।

  • Airtel के 37.6 करोड़ ग्राहकों को 12 महीने का Duolingo Super सब्सक्रिप्शन फ्री।
  • Duolingo Super में विज्ञापन-मुक्त लर्निंग और AI आधारित रियल-टाइम स्पीकिंग प्रैक्टिस।
  • भाषा सीखने के लिए हिंदी, पंजाबी, बांग्ला, तेलुगु, तमिल और उर्दू समेत कई विकल्प।

Airtel Users Get 12 Months of Duolingo Super : भाषा सीखने को आसान और ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की दिशा में डुओलिंगो ने भारती एयरटेल के साथ साझेदारी की है। इस करार के तहत एयरटेल के 37.6 करोड़ ग्राहकों को 12 महीने तक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के सुपर डुओलिंगो का सब्सक्रिप्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

इस ऑफर के जरिए एयरटेल यूजर्स को डुओलिंगो के प्रीमियम लर्निंग एक्सपीरियंस का इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा। सुपर सब्सक्रिप्शन में विज्ञापनों के बिना पढ़ाई करने के साथ अनलिमिटेड एनर्जी, एआई आधारित रियल-टाइम बोलने का अभ्यास और यूजर की जरूरत के अनुसार तैयार किए गए अभ्यास जैसे फीचर्स शामिल हैं। यूजर्स अपनी पिछली गलतियों को भी दोबारा देख और समझ सकेंगे।

यह भी पढ़ें : जयपुर में SBI Life का नया ठिकाना, ग्राहकों की पहुंच होगी आसान

डुओलिंगो इंडिया की बिजनेस डेवलपमेंट प्रमुख राशि धनानी ने साझेदारी को लेकर कहा कि भारत कंपनी के लिए प्रमुख बाजारों में शामिल है। छात्रों के साथ-साथ प्रोफेशनल्स और तेजी से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जुड़ते वर्कफोर्स के बीच भाषा सीखने की मांग बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि भाषा सीखने का अनुभव ऐसा होना चाहिए, जिसे लोग आसानी से अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना सकें। एयरटेल के साथ सहयोग से सुपर डुओलिंगो को देश के ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी और शिक्षार्थियों को लगातार अभ्यास करने तथा अपनी प्रगति बनाए रखने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

यह भी पढ़ें : एनएक्सटी क्वांटम OS 1.1 में बड़ा बदलाव, AI+ यूज़र्स को मिलेगा ज्यादा प्राइवेसी कंट्रोल

डुओलिंगो भारत में स्थानीय भाषाओं को ध्यान में रखते हुए अपने कोर्स का दायरा भी बढ़ा रहा है। कंपनी ने हाल ही में पंजाबी के माध्यम से अंग्रेजी सीखने का कोर्स लॉन्च किया है। इससे पहले भारतीय भाषाओं के जरिए अंग्रेजी सीखने के लिए हिंदी, बांग्ला, तेलुगु, तमिल और उर्दू सहित कई विकल्प उपलब्ध कराए जा चुके हैं।

कंपनी का कहना है कि स्थानीय भाषाओं में सीखने के विकल्प बढ़ाने का उद्देश्य भारत के अलग-अलग हिस्सों के शिक्षार्थियों के लिए भाषा सीखने की प्रक्रिया को अधिक सहज बनाना है। एयरटेल के साथ यह साझेदारी इस पहुंच को और व्यापक बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।

Related Articles

Back to top button