क्रॉम्पटन का नया SmartPro, अब घर में पानी का मैनेजमेंट होगा आसान
क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने घरेलू जल प्रबंधन को सुविधाजनक बनाने के लिए INTELLISENSE SmartPro वायरलेस वॉटर लेवल कंट्रोलर पेश किया है। इसमें कंट्रोल पैनल भी एकीकृत है। कंपनी के अनुसार, यह समाधान पानी के स्तर की निगरानी, पंप के संचालन और सुरक्षा को बेहतर ढंग से संभालने में मदद करेगा। इसका उद्देश्य इंस्टॉलेशन की जटिलता कम करना और उपभोक्ताओं को अधिक सुविधा देना है।
- क्रॉम्पटन INTELLISENSE SmartPro वायरलेस वॉटर लेवल कंट्रोलर के रूप में पेश किया गया।
- एकीकृत कंट्रोल पैनल से घरेलू जल प्रबंधन और पंप संचालन को आसान बनाने का लक्ष्य।
- वायरलेस वॉटर लेवल कंट्रोलर पारंपरिक वायरिंग और इंस्टॉलेशन की जटिलताओं को कम करने में मदद कर सकता है।
Crompton Launches INTELLISENSE SmartPro Water Level Controller : घर की पानी की टंकी भरने, पानी के स्तर पर नजर रखने और पंप को सुरक्षित तरीके से चलाने के लिए अब एक नया विकल्प सामने आया है। क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने INTELLISENSE SmartPro वायरलेस वॉटर लेवल कंट्रोलर लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि इस उत्पाद को घरेलू जल प्रबंधन को आसान बनाने और पंप संचालन पर बेहतर नियंत्रण देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
इस सिस्टम की खासियत इसका वायरलेस डिजाइन और एकीकृत कंट्रोल पैनल है। इससे पारंपरिक जल नियंत्रण प्रणालियों में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरणों और जटिल वायरिंग की जरूरत कम करने में मदद मिल सकती है।
यह भी पढ़ें : आधुनिक युद्ध में तकनीक और तेज फैसले होंगे निर्णायक: राजनाथ सिंह
सबमर्सिबल और ओपनवेल पंपों के साथ इस्तेमाल होने वाले पारंपरिक वॉटर लेवल कंट्रोलर्स में अक्सर छत पर बनी पानी की टंकी और नीचे लगे पंप के बीच वायरिंग करनी पड़ती है। बहुमंजिला इमारतों में यह काम अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कई बार इसके लिए अतिरिक्त इंस्टॉलेशन, निर्माण संबंधी बदलाव और खर्च भी करना पड़ता है।
क्रॉम्पटन का नया SmartPro सिस्टम इन्हीं चुनौतियों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। कंपनी के मुताबिक, वायरलेस तकनीक और कंट्रोल पैनल को एक ही समाधान में शामिल करने से इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया सरल बनाने और दैनिक इस्तेमाल में सुविधा बढ़ाने में मदद मिलेगी।
क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड में पंप्स एंड किचन अप्लायंसेज के बिजनेस हेड आनंद कुमार एन ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य रोजमर्रा के घरेलू कामों को अधिक सुविधाजनक बनाने वाले समाधान पेश करना है।
यह भी पढ़ें : चेन्नई को 13 हजार करोड़ की सौगात देंगे पीएम मोदी, मेट्रो से बंदरगाह तक कई परियोजनाएं शुरू
उन्होंने बताया कि पानी का प्रबंधन हर घर की जरूरत है, लेकिन पारंपरिक व्यवस्थाओं में टंकी के स्तर को नियंत्रित करने और पंप की सुरक्षा के लिए कई उपकरणों तथा जटिल इंस्टॉलेशन की जरूरत पड़ सकती है। INTELLISENSE SmartPro के जरिए इन सुविधाओं को एकीकृत सिस्टम में उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।
कंपनी के अनुसार, यह उत्पाद स्मार्ट और कनेक्टेड घरेलू समाधानों की दिशा में उसकी पहल का हिस्सा है। इसका फोकस बेहतर नियंत्रण, भरोसेमंद संचालन और उपयोगकर्ताओं की सुविधा पर है।
नए वायरलेस वॉटर लेवल कंट्रोलर से खास तौर पर उन घरों और इमारतों को लाभ मिल सकता है, जहां टंकी और पंप के बीच पारंपरिक वायरिंग करना मुश्किल होता है। हालांकि, उत्पाद की कीमत, उपलब्धता और तकनीकी विशेषताओं से जुड़ी विस्तृत जानकारी कंपनी की ओर से अलग से साझा किया जाना बाकी है।



