दिवाली पर विदेश भेजें गिफ्ट, DHL दे रहा 60% तक की छूट

दिवाली के मौके पर डीएचएल एक्सप्रेस इंडिया ग्राहकों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय शिपमेंट पर 60 प्रतिशत तक की छूट दे रही है। यह विशेष ऑफर 14 नवंबर 2026 तक लागू रहेगा। ग्राहक FESTIVAL60 प्रोमो कोड के जरिए इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। कंपनी ने पर्यावरण के अनुकूल शिपिंग के लिए गोग्रीन प्लस सेवा का विकल्प भी दिया है।

  • डीएचएल दिवाली ऑफर: घरेलू और अंतरराष्ट्रीय शिपमेंट पर 60 प्रतिशत तक छूट।
  • प्रोमो कोड FESTIVAL60: वेबसाइट या सर्विस पॉइंट पर कोड का इस्तेमाल कर उठाएं लाभ।
  • ऑफर की अंतिम तारीख: 14 नवंबर 2026 तक मिलेगी छूट।

DHL Express India Offers Up to 60% Off on Festive Shipments : दिवाली पर देश-विदेश में रहने वाले परिवारजनों और दोस्तों तक उपहार, मिठाइयां और शुभकामनाएं पहुंचाना अब कुछ सस्ता हो सकता है। डीएचएल एक्सप्रेस इंडिया ने त्योहारी सीजन के लिए ग्राहकों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय शिपमेंट पर 60 प्रतिशत तक की छूट देने की घोषणा की है। यह ऑफर सीमित अवधि के लिए है और 14 नवंबर 2026 तक मान्य रहेगा।

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए ग्राहक डीएचएल की वेबसाइट पर जाकर या नजदीकी डीएचएल सर्विस पॉइंट पर बुकिंग कराते समय FESTIVAL60 प्रोमो कोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य त्योहार के दौरान लोगों को अपने प्रियजनों तक उपहार और खुशियां पहुंचाने में मदद करना है।

यह भी पढ़े : बीवाईडी सीलियन 7 की 5 हजार डिलीवरी पूरी, इलेक्ट्रिक एसयूवी का बढ़ा क्रेज

220 से अधिक देशों में शिपमेंट की सुविधा

डीएचएल एक्सप्रेस का वैश्विक नेटवर्क 220 से अधिक देशों और क्षेत्रों में फैला हुआ है। इसके माध्यम से ग्राहक भारत से विदेश और देश के भीतर भी सामान भेज सकते हैं। कंपनी शिपमेंट की शुरुआत से लेकर डिलीवरी तक उसकी स्थिति देखने की सुविधा देती है। इसके अलावा ग्राहकों को एसएमएस और ईमेल के जरिए समय-समय पर जानकारी भी मिलती रहती है।

डीएचएल एक्सप्रेस इंडिया के बिक्री एवं विपणन उपाध्यक्ष संदीप जुनेजा ने कहा कि दिवाली अपनों के साथ खुशियां साझा करने का त्योहार है। कंपनी अपने नेटवर्क के माध्यम से ग्राहकों के उपहारों को दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में उनके प्रियजनों तक पहुंचाने में मदद करना चाहती है।

यह भी पढ़े : गंगा जल पर बांग्लादेश की चेतावनी, भारत के ट्रांजिट पर रोक की मांग

पर्यावरण के अनुकूल शिपिंग का भी विकल्प

कंपनी ने ग्राहकों के लिए गोग्रीन प्लस सेवा का विकल्प भी उपलब्ध कराया है। इसके तहत सतत विमानन ईंधन के उपयोग के माध्यम से शिपमेंट से जुड़े ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने में मदद मिलती है। इस सेवा में बुक एंड क्लेम व्यवस्था के तहत सतत विमानन ईंधन से मिलने वाले पर्यावरणीय लाभ संबंधित शिपमेंट को आवंटित किए जाते हैं।

ऐसे उठाएं छूट का लाभ

ग्राहक डीएचएल की वेबसाइट dhl.com पर जाकर या मायडीएचएल प्लस के माध्यम से शिपमेंट की कीमत जानकर बुकिंग कर सकते हैं। नजदीकी डीएचएल सर्विस पॉइंट की जानकारी कंपनी के सर्विस पॉइंट लोकेटर पर उपलब्ध है। इसके अलावा ग्राहक डीएचएल के टोल-फ्री नंबर 1800 30 345 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button