हनुमानगढ़ में खुला फेनेस्टा का नया शोरूम
राजस्थान में फेनेस्टा ने बढ़ाया नेटवर्क, हनुमानगढ़ के नए शोरूम में ग्राहकों को मिलेंगे यूपीवीसी और एल्युमिनियम विंडोज-डोर्स समेत प्रीमियम फेनेस्ट्रेशन विकल्प
- फेनेस्टा शोरूम: हनुमानगढ़ में कंपनी का पहला शोरूम, राजस्थान में 17वां।
- प्रीमियम उत्पाद: यूपीवीसी और एल्युमिनियम विंडोज-डोर्स, सॉलिड पैनल डोर और फसाड्स उपलब्ध।
- नेटवर्क विस्तार: फेनेस्टा का देशभर में 400 से अधिक डीलरों का नेटवर्क।
Fenesta Opens Hanumangarh Showroom : राजस्थान में दरवाजे और खिड़कियों के बाजार में फेनेस्टा ने अपनी पहुंच बढ़ाते हुए हनुमानगढ़ में नया शोरूम शुरू किया है। यह शहर में कंपनी का पहला शोरूम और राजस्थान में 17वां शोरूम है। नए आउटलेट के जरिए कंपनी आधुनिक घरों और व्यावसायिक प्रोजेक्ट्स के लिए प्रीमियम फेनेस्ट्रेशन समाधान ग्राहकों के करीब लाने पर जोर दे रही है।

हनुमानगढ़ टाउन के जनरल मार्केट स्थित न्यू धान मंडी रोड पर खुले इस शोरूम का संचालन सिद्धि विनायक टाइल्स एंड सैनिटरी कर रहा है। यहां ग्राहक फेनेस्टा की अलग-अलग श्रेणियों के उत्पादों को करीब से देख और उनकी खूबियों को समझ सकेंगे। शोरूम को इस तरह तैयार किया गया है कि घर बनाने वाले लोगों के साथ-साथ आर्किटेक्ट, इंटीरियर डिजाइनर और बिल्डर भी अपनी जरूरत के अनुसार विकल्प चुन सकें।
यह भी पढ़ें : राजस्थान के स्कूलों पर बड़ा फैसला, 12,335 करोड़ की योजना
कंपनी के मुताबिक, शोरूम में यूपीवीसी और एल्युमिनियम से बने विंडोज एवं डोर्स के साथ सॉलिड पैनल डोर और फसाड्स की रेंज प्रदर्शित की जाएगी। बदलती जीवनशैली और आधुनिक वास्तुकला को ध्यान में रखते हुए इन उत्पादों में डिजाइन, मजबूती और लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन पर फोकस किया गया है।
फेनेस्टा के बिजनेस हेड साकेत जैन ने कहा कि राजस्थान में ग्राहकों की पसंद तेजी से बदल रही है और लोग अब घरों व प्रोजेक्ट्स में डिजाइन के साथ गुणवत्ता और प्रदर्शन को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। उनके अनुसार, हनुमानगढ़ में नया शोरूम खोलना कंपनी की क्षेत्रीय बाजारों में पहुंच मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है।
यह भी पढ़ें : बादशाह-ईशा रिखी हुए अलग, शादी के 5 महीने बाद लिया बड़ा फैसला
जैन ने कहा कि स्थानीय साझेदार सिद्धि विनायक टाइल्स एंड सैनिटरी के साथ यह पहल ग्राहकों को फेनेस्टा के उत्पादों का प्रत्यक्ष अनुभव लेने का अवसर देगी। इससे लोग अपने घर या प्रोजेक्ट के लिए उपलब्ध विकल्पों को समझकर ज्यादा बेहतर निर्णय ले सकेंगे।
फेनेस्टा का कहना है कि राजस्थान में नेटवर्क विस्तार के साथ कंपनी इनोवेशन, गुणवत्ता और टिकाऊ समाधानों पर अपना ध्यान बनाए रखेगी। हनुमानगढ़ का नया शोरूम भी इसी दिशा में एक कदम माना जा रहा है, जहां ग्राहकों को आधुनिक डिजाइन और इंजीनियरिंग पर आधारित विंडो व डोर समाधान एक ही जगह मिलने की उम्मीद है।
देश में 400 से ज्यादा डीलरों के नेटवर्क के अलावा फेनेस्टा की मौजूदगी नेपाल, भूटान, मालदीव्स, श्रीलंका, घाना और केन्या जैसे बाजारों में भी है। कंपनी का कहना है कि नए शोरूम के जरिए वह राजस्थान में ग्राहकों के साथ अपनी सीधी पहुंच को और मजबूत करना चाहती है।



