सोने की कीमतों में फिर उछाल, जयपुर समेत कई शहरों में बढ़े भाव
त्योहारी सीजन के बीच घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों ने एक बार फिर तेजी पकड़ ली है। शुरुआती कारोबार में 24 कैरेट सोना 510 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। जयपुर, दिल्ली और लखनऊ समेत कई शहरों में भाव बढ़े हैं। दूसरी ओर चांदी की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है।
- सोना हुआ महंगा: 10 ग्राम पर 470 से 510 रुपये तक की तेजी।
- जयपुर में सोने के भाव: 24 कैरेट 1,39,530 और 22 कैरेट 1,27,910 रुपये।
- चांदी के दाम स्थिर: दिल्ली में एक किलो चांदी 1,99,900 रुपये पर बरकरार।
Gold Prices Rise Across Indian Markets, Silver Remains Stable: त्योहारी खरीदारी के बीच सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान सोना 470 से 510 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। धनतेरस और दिवाली के नजदीक आने के साथ ही बाजार में सोने की मांग बढ़ने को इस तेजी की एक वजह माना जा रहा है। हालांकि, चांदी के खरीदारों के लिए राहत की बात यह है कि इसकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
देश के अलग-अलग सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,39,380 से 1,39,530 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बना हुआ है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,27,760 से 1,27,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।
जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में क्या हैं भाव?
प्रमुख शहरों की बात करें तो जयपुर और दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,39,530 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। यहां 22 कैरेट सोना 1,27,910 रुपये के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ और चंडीगढ़ में भी यही भाव बने हुए हैं।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,39,380 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,27,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
यह भी पढ़ें:हार्दिक पंड्या की वापसी पर गिल का बड़ा बयान, पहले खेलना होगा घरेलू क्रिकेट
अहमदाबाद, भोपाल और पटना में 24 कैरेट सोने का भाव 1,39,430 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इन शहरों में 22 कैरेट सोना 1,27,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
दक्षिण और पूर्वी भारत के बाजारों में भी सोने की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,39,380 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,27,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर उपलब्ध है।
चांदी की कीमत में नहीं हुआ बदलाव
सोने के उलट चांदी का बाजार आज स्थिर रहा। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 1,99,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है। पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ।
त्योहारी खरीदारी के इस दौर में सोने के भाव में आई तेजी से ग्राहकों को अब खरीदारी के लिए पहले से ज्यादा बजट रखना पड़ सकता है। हालांकि, खरीदारी करने से पहले स्थानीय सर्राफा बाजार में ताजा भाव और मेकिंग चार्ज की जानकारी जरूर लेनी चाहिए।



