सोने के भाव में जोरदार उछाल, चांदी फिर स्थिर

घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में तेज बढ़त देखने को मिली। देश के अधिकांश प्रमुख बाजारों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना 1,120 से 1,220 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ। चेन्नई में तेजी और ज्यादा रही, जबकि चांदी लगातार स्थिर बनी हुई है। दिल्ली में चांदी 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कायम रही।

  • सोने के भाव में देशभर के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में तेजी दर्ज हुई।
  • चांदी की कीमत दिल्ली में 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।
  • 24 कैरेट सोना प्रमुख शहरों में 1,55,360 रुपये से 1,55,680 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच रहा।

Gold Prices Rise, Silver Remains Unchanged: नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार के शुरुआती कारोबार में सोने की चमक और बढ़ गई। देश के ज्यादातर प्रमुख बाजारों में सोने की कीमत में अच्छी तेजी दर्ज की गई, जबकि चांदी के भाव में लगातार कोई बदलाव नहीं हुआ।

चेन्नई को छोड़कर देश के अधिकांश सर्राफा बाजारों में सोना 1,120 रुपये से 1,220 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ। चेन्नई में कीमतों में इससे भी बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली, जहां सोना 1,420 रुपये से 1,540 रुपये प्रति 10 ग्राम तक चढ़ गया।

इस तेजी के बाद देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,360 रुपये से 1,55,680 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच पहुंच गई। वहीं 22 कैरेट सोना 1,42,410 रुपये से 1,42,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

चांदी की बात करें तो इसकी कीमत में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर स्थिर रही।

प्रमुख बाजारों में दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,55,510 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,42,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर रहा। मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,360 रुपये, जबकि 22 कैरेट सोना 1,42,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता रहा।

अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने का खुदरा भाव 1,55,410 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,42,460 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। कोलकाता में भी कीमतें मुंबई के समान रहीं। यहां 24 कैरेट सोना 1,55,360 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,42,410 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

चेन्नई में सोना सबसे ऊंचे स्तर पर कारोबार करता दिखा। यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,680 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 1,42,710 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

यह भी पढ़ें:जैस्मिन के टैटू से मचा बवाल, ब्रेकअप की खबरों पर बोलीं- हर पोस्ट रिश्ते पर नहीं

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,55,410 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,42,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,510 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,42,560 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

पटना और लखनऊ में भी सोने के भाव दिल्ली के स्तर पर रहे। दोनों शहरों में 24 कैरेट सोना 1,55,410 रुपये से 1,55,510 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,42,460 रुपये से 1,42,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार करता रहा।

दक्षिण और पूर्वी भारत के बाजारों में भी तेजी का सिलसिला जारी रहा। कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा की राजधानियों क्रमश: बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,55,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। इन तीनों शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,410 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

Related Articles

Back to top button