सोना-चांदी फिर लुढ़के, इतनी हुई सस्ती
घरेलू बाजार में इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोना 4,694 रुपए घटकर 1,54,884 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी की कीमत में 8,436 रुपए की कमी आई और यह 2,35,456 रुपए प्रति किलो रह गई।
- सोने की कीमत: 24 कैरेट गोल्ड 4,694 रुपए गिरा।
- चांदी की कीमत: एक सप्ताह में 8,436 रुपए की बड़ी गिरावट।
- सोना-चांदी के भाव: अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमतों पर दबाव।
Gold, Silver Prices Fall Sharply This Week: नई दिल्ली। सोने और चांदी में निवेश करने वालों के लिए यह सप्ताह राहत भरा नहीं रहा। दोनों कीमती धातुओं के भाव में तेज गिरावट देखने को मिली। घरेलू बाजार में सोना जहां करीब 4,700 रुपए सस्ता हुआ, वहीं चांदी की कीमत 8,000 रुपए से ज्यादा नीचे आ गई।
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव सप्ताह की शुरुआत में 1,59,578 रुपए प्रति 10 ग्राम था। सप्ताह के अंत तक यह 4,694 रुपए घटकर 1,54,884 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया।
अन्य शुद्धता वाले सोने की कीमतों में भी कमी दर्ज की गई। 22 कैरेट सोना 1,46,173 रुपए से घटकर 1,41,874 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। इसी तरह 18 कैरेट सोने का भाव 1,19,684 रुपए से गिरकर 1,16,163 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
पूरे सप्ताह 24 कैरेट सोने में उतार-चढ़ाव जारी रहा। इसका सबसे ऊंचा भाव 31 अगस्त के शाम के सत्र में 1,55,835 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं 2 सितंबर की शाम को सोना सप्ताह के निचले स्तर 1,51,184 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।
चांदी में गिरावट और ज्यादा तेज रही। IBJA के अनुसार चांदी का भाव 2,43,892 रुपए प्रति किलो से घटकर 2,35,456 रुपए प्रति किलो रह गया। यानी सप्ताह के दौरान कीमत में 8,436 रुपए की कमी आई।
यह भी पढ़ें:पाकिस्तान के खिलाफ फिर चलेगा टीम इंडिया का दम?
चांदी का सप्ताह का उच्चतम भाव 31 अगस्त के शाम के सत्र में 2,37,199 रुपए प्रति किलो रहा। इसके बाद 3 सितंबर की सुबह कीमत 2,28,360 रुपए प्रति किलो के निचले स्तर तक पहुंच गई।
IBJA दिन में दो बार सोने और चांदी के भाव जारी करता है। कीमतों में यह बदलाव घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख से भी प्रभावित होता है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव करीब 4,500 डॉलर प्रति औंस और चांदी करीब 66 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर रही। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े तनाव ने वैश्विक बाजार में बॉन्ड यील्ड, डॉलर और कच्चे तेल को मजबूती दी, जिसका असर कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ा।
अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य तनाव के चलते निवेशकों के बीच बाजार में जोखिम को लेकर धारणा बदली है। ऐसे माहौल में डॉलर और बॉन्ड यील्ड में मजबूती आने से सोने और चांदी पर दबाव देखने को मिला।



