Hero की नई Xtreme बाइक लॉन्च, कीमत ₹1.27 लाख से शुरू
हीरो मोटोकॉर्प ने प्रीमियम बाइक बाजार में नई Xtreme 160R 4V और अपडेटेड Xtreme 250R लॉन्च की हैं। दोनों बाइक्स में दमदार इंजन, स्पोर्टी डिजाइन और आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। Xtreme 160R 4V की शुरुआती कीमत 1.27 लाख रुपये और Xtreme 250R की कीमत 1.98 लाख रुपये है। बुकिंग 17 अक्टूबर से शुरू होगी।
- Hero Xtreme 160R 4V: शुरुआती कीमत ₹1.27 लाख।
- Hero Xtreme 250R: 30 PS पावर और चार राइड मोड।
- बुकिंग-डिलीवरी: बुकिंग 17 अक्टूबर, डिलीवरी 1 नवंबर से।
Hero Launches New Xtreme Bikes : हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी प्रीमियम मोटरसाइकिल रेंज को मजबूत करते हुए दो नई पेशकश की हैं। कंपनी ने नई Xtreme 160R 4V और अपडेटेड Xtreme 250R लॉन्च की हैं। दोनों बाइक्स को आकर्षक लुक, बेहतर परफॉर्मेंस और एडवांस फीचर्स के साथ उतारा गया है।
इस बाइक में 163 सीसी का ऑयल-कूल्ड इंजन है, जो 17.1 PS पावर और 14.6 Nm टॉर्क देता है। कंपनी के अनुसार, यह 4.4 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
इसमें क्रूज कंट्रोल, तीन राइड मोड, डुअल-चैनल ABS, पैनिक ब्रेक अलर्ट और नया TFT डिस्प्ले मिलता है। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन और टाइप-C चार्जिंग पोर्ट भी दिए गए हैं।
यह भी पढे : ICICI लाइफ के मुनाफे में उछाल, पहली छमाही में ₹760 करोड़ का लाभ
कीमतें:
स्टैंडर्ड: ₹1.27 लाख
प्रो: ₹1.37 लाख
कार्बन: ₹1.41 लाख
अपडेटेड Xtreme 250R में 250 सीसी का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 30 PS पावर और 25.3 Nm टॉर्क पैदा करता है। कंपनी का दावा है कि यह 3.2 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
इसमें चार राइड मोड, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम मिलता है। नया TFT कंसोल नेविगेशन और कॉल अलर्ट के साथ लैप टाइमर व ड्रैग टाइमर भी दिखाता है।
यह भी पढे : भगवंत मान के जन्मदिन पर पीएम मोदी और केजरीवाल ने दी बधाई
इस बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1.98 लाख है। यह कार्बन रेड, कार्बन व्हाइट और कार्बन ब्लैक रंगों में उपलब्ध होगी।
दोनों बाइक्स की बुकिंग 17 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और डिलीवरी 1 नवंबर से मिलेगी। Xtreme 160R 4V हीरो मोटोकॉर्प और हीरो प्रीमिया डीलरशिप पर, जबकि Xtreme 250R हीरो प्रीमिया डीलरशिप पर उपलब्ध होगी।
कंपनी के प्रीमियम कारोबार प्रमुख अनुज दुआ के मुताबिक, इन लॉन्च का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर तकनीक और राइडिंग अनुभव देना तथा प्रीमियम बाइक सेगमेंट में कंपनी की मौजूदगी बढ़ाना है।



