अब UPI से भरें डायरेक्ट टैक्स

IDFC FIRST Bank ने CBDT के पेमेंट गेटवे से इंटीग्रेशन पूरा कर लिया है। अब टैक्सपेयर्स UPI, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए डायरेक्ट टैक्स का भुगतान कर सकेंगे। बैंक की ब्रांचों में चेक, डिमांड ड्राफ्ट और कैश से भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

  • UPI से डायरेक्ट टैक्स भुगतान की सुविधा शुरू।
  • क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग से भी पेमेंट संभव।
  • IDFC FIRST Bank की ब्रांच में चेक, DD और कैश से भुगतान का विकल्प।

IDFC FIRST Bank Enables Direct Tax Payments: टैक्स भरने वालों के लिए भुगतान की प्रक्रिया अब पहले से आसान हो सकती है। IDFC FIRST Bank ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (CBDT) के पेमेंट गेटवे के साथ अपना इंटीग्रेशन पूरा कर लिया है। इसके बाद देशभर के टैक्सपेयर्स कई डिजिटल और ऑफलाइन माध्यमों से डायरेक्ट टैक्स जमा कर सकेंगे।

टैक्सपेयर्स को भुगतान के लिए UPI के साथ क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग का विकल्प मिलेगा। IDFC FIRST Bank के रिटेल और कॉरपोरेट इंटरनेट बैंकिंग प्लेटफॉर्म से भी टैक्स का भुगतान किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: रेपो रेट पर बढ़ोतरी के संकेत

खास बात यह है कि केवल IDFC FIRST Bank के ग्राहक ही नहीं, बल्कि दूसरे बैंकों के ग्राहक भी अपने बैंक की इंटरनेट बैंकिंग सुविधा के जरिए IDFC FIRST Bank के पेमेंट गेटवे का इस्तेमाल कर डायरेक्ट टैक्स जमा कर सकेंगे।

जिन लोगों को ऑनलाइन भुगतान के बजाय ऑफलाइन माध्यम पसंद है, उनके लिए भी विकल्प रखा गया है। ऐसे ग्राहक IDFC FIRST Bank की किसी भी ब्रांच में जाकर चेक, डिमांड ड्राफ्ट या कैश के जरिए डायरेक्ट टैक्स का भुगतान कर सकते हैं।

बैंक के मुताबिक, इस सुविधा का उद्देश्य टैक्स भुगतान को बैंकिंग संबंध से अलग रखते हुए ज्यादा आसान और सुविधाजनक बनाना है। भुगतान के बाद ग्राहक चालान और पेमेंट कन्फर्मेशन को डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी की ‘सत्याग्रह’ पहल

IDFC FIRST Bank के हेड-रिटेल लायबिलिटीज, कार्ड्स एंड पेमेंट्स शिरीष भंडारी ने कहा कि ग्राहक अब भुगतान के दौरान ज्यादा विकल्प और सुविधा चाहते हैं। उनके अनुसार, UPI, इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड जैसे माध्यमों को एक सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने से टैक्स भुगतान का अनुभव आसान होगा।

IDFC FIRST Bank से डायरेक्ट टैक्स कैसे भरें?

सबसे पहले Income Tax e-Filing Portal पर लॉग इन करें।

संबंधित टैक्स चालान तैयार करें और ‘Payment Gateway’ विकल्प चुनें।

पेमेंट गेटवे के रूप में IDFC FIRST Bank को चुनें।

UPI, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग में से पसंदीदा विकल्प चुनकर भुगतान पूरा करें।

भुगतान पूरा होने के बाद चालान डाउनलोड कर लें या भविष्य के रिकॉर्ड के लिए उसका प्रिंट रखें।

Related Articles

Back to top button