जियो का नया धमाका! 15 रुपये में 24 घंटे अनलिमिटेड 5G डेटा
रिलायंस जियो ने ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए 15 रुपये का नया 5G डेटा पैक पेश किया है। इसमें 24 घंटे तक अनलिमिटेड हाई-स्पीड 5G डेटा इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी। इस पैक से यूजर्स 4K वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग और बड़ी फाइलें डाउनलोड कर सकेंगे। रिचार्ज देशभर में ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
- मात्र 15 रुपये के इस छोटे से खर्च में पाएं पूरे दिन का बेहिसाब इंटरनेट।
- बिना किसी डेटा लिमिट की चिंता के चलाएं अनलिमिटेड 5G डेटा की हाई-स्पीड फैसेलिटी।
- टेलीकॉम सेक्टर में धूम मचाते हुए जियो ने लॉन्च किया यह धमाकेदार 24 घंटे का प्लान।
Jio Launches 15 Unlimited 5G Data Pack With 24-Hour Validity : सस्ते डेटा पैक की तलाश करने वाले जियो ग्राहकों के लिए कंपनी ने नया विकल्प पेश किया है। रिलायंस जियो ने 15 रुपये की कीमत वाला अनलिमिटेड 5G डेटा पैक लॉन्च किया है। इसकी वैधता 24 घंटे रखी गई है। यानी रिचार्ज कराने के बाद ग्राहक एक दिन तक हाई-स्पीड 5G इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें ; राजस्थान में 44 लाख से ज्यादा पशुओं का पंजीकरण, बीमा योजना को मिली रफ्तार
यह पैक उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है, जिन्हें कम समय में ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ती है। इसके जरिए यूजर्स 4K क्वालिटी में फिल्में और वीडियो देख सकते हैं। लाइव स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग, बड़ी फाइलें डाउनलोड करने और सॉफ्टवेयर अपडेट जैसे काम भी किए जा सकेंगे। इसके अलावा क्लाउड पर डेटा अपलोड करने में भी सुविधा मिलेगी।
जियो के इस पैक के साथ स्मार्टफोन को हॉटस्पॉट बनाकर लैपटॉप और टैबलेट पर भी इंटरनेट चलाया जा सकता है। इससे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, रिमोट वर्क और अन्य ऑनलाइन गतिविधियों के लिए मोबाइल नेटवर्क का इस्तेमाल करना आसान होगा।
कंपनी के मुताबिक, 15 रुपये का यह पैक देशभर के सभी टेलीकॉम सर्किलों में उपलब्ध है। ग्राहक इसे MyJio ऐप, जियो की आधिकारिक वेबसाइट, रिटेल स्टोर और अन्य थर्ड-पार्टी रिचार्ज प्लेटफॉर्म के जरिए एक्टिवेट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें ; महत्वपूर्ण खनिजों के लिए भारत की बड़ी तैयारी, आयात पर निर्भरता होगी कम
हालांकि, इस पैक का लाभ लेने से पहले ग्राहकों को अपने नंबर पर 5G सेवा की उपलब्धता और मौजूदा प्लान से जुड़ी शर्तें जांच लेनी चाहिए।



