MediaTek Dimensity 9600 Pro लॉन्च, AI में बड़ी छलांग
मीडियाटेक ने दिल्ली में आयोजित टेक डे के दौरान Dimensity 9600 Pro और Dimensity 9600M पेश किए। कंपनी के मुताबिक, 2nm प्रोसेस पर तैयार नया चिपसेट बेहतर परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी के साथ एजेंटिक AI, गेमिंग और इमेजिंग को नई दिशा देगा। भारत में इसके साथ आने वाले शुरुआती स्मार्टफोन में OPPO Find X10 Pro Max शामिल होगा।
- MediaTek Dimensity 9600 Pro भारत में लॉन्च, 2nm प्रोसेस पर आधारित।
- Agentic AI और ऑन-डिवाइस AI पर कंपनी का खास फोकस।
- Dimensity 9600M भी पेश, बेहतर गेमिंग और एनर्जी एफिशिएंसी का दावा।
MediaTek Dimensity 9600 Pro Debuts In India With 2nm AI Push : सेमीकंडक्टर कंपनी मीडियाटेक ने दिल्ली में आयोजित ‘मीडियाटेक टेक डे’ के दौरान Dimensity 9600 Pro को भारतीय बाजार में पेश किया। ‘द नेक्स्ट लीप’ थीम वाले इस कार्यक्रम में कंपनी ने अपने नए फ्लैगशिप चिपसेट के साथ मोबाइल AI, गेमिंग और कनेक्टिविटी के भविष्य को लेकर अपनी रणनीति भी सामने रखी।
कंपनी के मुताबिक, Dimensity 9600 Pro शुरुआती 2nm प्रोसेस आधारित चिपसेट्स में शामिल है। इसका नया डिजाइन बेहतर परफॉर्मेंस और ऊर्जा दक्षता देने के लिए तैयार किया गया है। चिपसेट में नेक्स्ट-जेनरेशन नेटिव AI आर्किटेक्चर दिया गया है, जिसका उद्देश्य स्मार्टफोन में नए एजेंटिक AI अनुभव उपलब्ध कराना है।
यह भी पढ़ें : ‘न रुकूंगा, न थकूंगा’: मोदी का बड़ा संकल्प
कार्यक्रम में MediaTek के विभिन्न स्मार्टफोन सेगमेंट में बढ़ते विस्तार को भी दिखाया गया। कंपनी ने Dimensity 7500 और Dimensity 8500 सीरीज के जरिए मिड-प्रीमियम और प्रीमियम डिवाइस में अपनी मौजूदगी पर जोर दिया। डेमो जोन में अलग-अलग ब्रांड के स्मार्टफोन और डिवाइस प्रदर्शित किए गए।
इस मौके पर OPPO India के संचार प्रमुख गोल्डी पटनायक ने आगामी OPPO Find X10 सीरीज को लेकर जानकारी साझा की। कंपनी के अनुसार, OPPO Find X10 Pro Max भारत में Dimensity 9600 Pro से लैस शुरुआती स्मार्टफोन में शामिल होगा।
यह भी पढ़ें : कृति सेनन ने विज्ञापन विवाद पर कही बड़ी बात
मीडियाटेक इंडिया और दक्षिण-पूर्व एशिया के मार्केटिंग एवं कॉरपोरेट कम्युनिकेशन निदेशक अनुज सिद्धार्थ ने कहा कि स्मार्टफोन इंडस्ट्री तेजी से ऐसी दिशा में बढ़ रही है, जहां AI एजेंट यूजर्स के अनुभव और डिजिटल सेवाओं का अहम हिस्सा बनेंगे। उन्होंने कहा कि कंपनी का नया प्लेटफॉर्म इस बदलती जरूरत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
कार्यक्रम में ‘क्या AI आपके अगले फ्लैगशिप कदम का फैसला करेगा?’ विषय पर पैनल चर्चा भी हुई। इसमें Counterpoint Research के तरुण पाठक, TechArc के फैसल कावुसा, CMR के प्रभु राम और MediaTek India के राघवन संपथ ने हिस्सा लिया। चर्चा में AI, इमेजिंग, गेमिंग और ऑन-डिवाइस इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव पर विचार साझा किए गए।
कंपनी के कॉरपोरेट सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और वायरलेस कम्युनिकेशन बिजनेस यूनिट के महाप्रबंधक जेसी सू ने कहा कि स्मार्टफोन में AI की भूमिका लगातार बढ़ रही है। ऐसे में डिवाइस को सिर्फ तेज प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि बेहतर ऊर्जा प्रबंधन और इंटेलिजेंस की भी जरूरत है। उनके मुताबिक, Dimensity 9600 Pro इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।



