एमजी का नया दांव, भारत में पेश किया पहला मल्टी-एनईवी प्लेटफॉर्म

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने भारत में न्यू एनर्जी मोबिलिटी को बढ़ावा देने की दिशा में एमजी एडाप्ट प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। यह देश का पहला मल्टी-न्यू एनर्जी व्हीकल प्लेटफॉर्म है, जो इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड, प्लग-इन हाइब्रिड और रेंज एक्सटेंडर इलेक्ट्रिक वाहनों को एक ही मॉड्यूलर आर्किटेक्चर पर विकसित करने की क्षमता प्रदान करेगा।

  • एमजी एडाप्ट भारत का पहला मल्टी-एनईवी प्लेटफॉर्म बनकर सामने आया।
  • जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया एक ही प्लेटफॉर्म पर कई ऊर्जा विकल्पों वाले वाहन विकसित करेगी।
  • न्यू एनर्जी व्हीकल तकनीक के जरिए भविष्य की टिकाऊ और स्मार्ट मोबिलिटी को बढ़ावा मिलेगा।

MG Unveils India’s First Multi-NEV Platform : जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने भारत में न्यू एनर्जी मोबिलिटी को नई दिशा देने के उद्देश्य से एमजी एडाप्ट (Advanced Drive Architecture Platform Technology) का अनावरण किया है। कंपनी के अनुसार यह देश का पहला मल्टी-न्यू एनर्जी व्हीकल (एनईवी) प्लेटफॉर्म है, जिसे भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

एमजी का नया दांव, भारत में पेश किया पहला मल्टी-एनईवी प्लेटफॉर्म
Image Source : Via MG

यह नया मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV), हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल (HEV), प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल (PHEV) और रेंज एक्सटेंडर इलेक्ट्रिक व्हीकल (REEV) जैसे विभिन्न ऊर्जा विकल्पों वाले वाहनों को एक ही इंटेलिजेंट आर्किटेक्चर पर विकसित करने में सक्षम होगा।

यह भी पढ़ें : 15 अगस्त तक पोषण अभियान का बड़ा मिशन, घर-घर पहुंचेगी आंगनबाड़ी टीम

कंपनी के प्रबंध निदेशक अनुराग मेहरोत्रा ने कहा कि भविष्य की मोबिलिटी का मूल उद्देश्य ग्राहकों को उनकी जरूरत और जीवनशैली के अनुसार ऊर्जा विकल्प चुनने की स्वतंत्रता देना है। उन्होंने कहा कि एमजी एडाप्ट कंपनी की न्यू एनर्जी व्हीकल रणनीति का महत्वपूर्ण पड़ाव है और यह भारतीय ग्राहकों के लिए वैश्विक स्तर की आधुनिक तकनीक उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।

उन्होंने बताया कि यह प्लेटफॉर्म अधिक दक्षता, बेहतर प्रदर्शन और भविष्य की तकनीकी जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। आने वाले समय में कंपनी के नए न्यू एनर्जी व्हीकल पोर्टफोलियो का आधार यही प्लेटफॉर्म बनेगा और भारत में टिकाऊ मोबिलिटी को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगा।

Related Articles

Back to top button