मोटोरोला एज 70 मैक्स की एंट्री, 7100एमएएच बैटरी ने खींचा ध्यान

मोटोरोला ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Max लॉन्च कर दिया है। फोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, 7100mAh बैटरी, 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले, AI कैमरा और Qi2.2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इसकी शुरुआती प्रभावी कीमत 49,999 रुपये रखी गई है और बिक्री 20 जुलाई से शुरू होगी।

  • मोटोरोला एज 70 मैक्स में स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर और 7100एमएएच बैटरी दी गई है।
  • मोटोरोला एज 70 मैक्स 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले और 25W Qi2.2 वायरलेस चार्जिंग के साथ आता है।
  • मोटोरोला एज 70 मैक्स की शुरुआती प्रभावी कीमत 49,999 रुपये, बिक्री 20 जुलाई से होगी।

Motorola Edge 70 Max Launched in India : मोटोरोला ने भारतीय बाजार में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन मोटोरोला एज 70 मैक्स लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन हाई-परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ, प्रीमियम डिजाइन और एडवांस एआई फीचर्स के साथ यूजर्स को फ्लैगशिप अनुभव देगा। इसकी बिक्री 20 जुलाई से फ्लिपकार्ट, मोटोरोला.इन और प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है, जिसे कंपनी अब तक की सबसे बड़ी बैटरी बता रही है। यह 90W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग के साथ 25W Qi2.2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, जो इस सेगमेंट में प्रमुख फीचर माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : अमेरिकी नाकाबंदी के बीच ईरान का ‘डार्क फ्लीट’ चर्चा में

परफॉर्मेंस के लिए मोटोरोला एज 70 में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी के अनुसार, इसका AnTuTu स्कोर 30 लाख से अधिक है। फोन में 12GB LPDDR5X रैम, 256GB स्टोरेज और बड़े वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम की सुविधा भी दी गई है, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान बेहतर प्रदर्शन मिलता है।

डिस्प्ले की बात करें तो स्मार्टफोन में 6.8 इंच का Quad HD+ (2K) LTPO AMOLED पैनल दिया गया है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 7000 निट्स पीक ब्राइटनेस और HDR सपोर्ट मिलता है। ऑडियो अनुभव को बेहतर बनाने के लिए Dolby Atmos, Snapdragon Sound, हाई-रेज ऑडियो और डुअल स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें : क्या जेनिफर विंगेट फिर बनने जा रही हैं दुल्हन?

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा OIS के साथ मौजूद है। इसके अलावा 8MP अल्ट्रा-वाइड एवं मैक्रो कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। AI आधारित कैमरा फीचर्स, Pantone Validated Colors और SkinTone Validation की मदद से अधिक प्राकृतिक रंग और बेहतर तस्वीरें मिलने का दावा किया गया है।

डिजाइन के मामले में फोन में एयरक्राफ्ट-ग्रेड एल्युमिनियम फ्रेम और प्रीमियम मैट ग्लास फिनिश दी गई है। सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i, MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन और IP68/IP69 रेटिंग भी शामिल है, जिससे यह धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है।

Motorola ने इस डिवाइस के साथ अपना नया AI प्लेटफॉर्म Motorola Qira भी पेश किया है। यह फीचर Motorola स्मार्टफोन, Lenovo PC और टैबलेट के बीच बेहतर कनेक्टिविटी और AI आधारित मल्टी-डिवाइस अनुभव उपलब्ध कराता है। इसके अलावा फोन Android 16 आधारित Hello UX पर चलता है और ThinkShield सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म के साथ आता है।

कीमत की बात करें तो 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये और 12GB+256GB मॉडल की कीमत 59,999 रुपये रखी गई है। बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस के बाद इसकी शुरुआती प्रभावी कीमत 49,999 रुपये हो जाती है। ग्राहकों को नो-कॉस्ट EMI और चुनिंदा Jio ऑफर्स का भी लाभ मिलेगा।

Related Articles

Back to top button