भारत में लॉन्च हुई नई Nissan Tecton, जानिए क्या है खास

निसान मोटर इंडिया ने वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान नई Nissan Tecton SUV से पर्दा उठाया। टर्बोचार्ज्ड इंजन, 700 लीटर बूट स्पेस, गूगल बिल्ट-इन कनेक्टिविटी और प्रीमियम फीचर्स से लैस यह SUV भारत में तैयार की गई है। कंपनी इसे घरेलू बाजार के साथ कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी निर्यात करेगी।

  • Nissan Tecton भारत में वर्ल्ड प्रीमियर के साथ लॉन्च।
  • Nissan Tecton में सभी वेरिएंट में टर्बोचार्ज्ड इंजन और 700 लीटर बूट स्पेस।
  • निसान ने भारत को ग्लोबल SUV मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने पर दिया जोर।

Nissan Launches New Tecton SUV in India : निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने भारतीय बाजार में अपनी नई प्रीमियम सी-एसयूवी Nissan Tecton को वर्ल्ड प्रीमियर के साथ लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह मॉडल उसके नए प्रोडक्ट विस्तार अभियान का अहम हिस्सा है और भारतीय ग्राहकों के साथ-साथ वैश्विक बाजारों को भी ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।

नई Nissan Tecton की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत टी160 मैनुअल के लिए 10.49 लाख रुपये रखी गई है। वहीं टी280 मैनुअल और विशेष शुरुआती ऑफर के तहत टी280 डीसीटी की कीमत 14.99 लाख रुपये से शुरू होती है।

यह भी पढ़ें : खेल आयोजनों का नया हब बना भारत, 2028 तक 29 और बड़े इवेंट तय

नई SUV की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके सभी वेरिएंट में 100 प्रतिशत टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है। कंपनी के अनुसार इसमें 280 Nm तक का टॉर्क, गूगल बिल्ट-इन कनेक्टिविटी और 700 लीटर का बड़ा बूट स्पेस जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो इसे अपने सेगमेंट में अलग पहचान देते हैं।

चेन्नई स्थित निसान के प्लांट में तैयार की गई यह SUV कंपनी की ‘वन कार, वन वर्ल्ड’ रणनीति पर आधारित है। इसका निर्माण भारत में किया जाएगा और यहीं से इसे कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी निर्यात किया जाएगा। कंपनी का मानना है कि इससे वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क में भारत की भूमिका और मजबूत होगी।

वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान निसान के चीफ परफॉर्मेंस ऑफिसर गुइलॉम कार्टियर ने कहा कि कंपनी भारत में अपने एसयूवी पोर्टफोलियो को लगातार मजबूत कर रही है। उनके अनुसार Nissan Tecton वैश्विक तकनीक और भारतीय ग्राहकों की जरूरतों का संतुलित मेल है, जो भविष्य के लिए निसान की नई रणनीति को दर्शाती है।

यह भी पढ़ें : ‘कर्तव्य’ के क्लाइमेक्स पर सैफ अली खान ने तोड़ी चुप्पी

एएमआईईओ रीजन के चेयरपर्सन मैसिमिलानो मेसिना ने कहा कि भारत निसान की वैश्विक विकास रणनीति का अहम केंद्र बन चुका है। उनके मुताबिक टेक्टन एक ऐसा ग्लोबल प्रोडक्ट है, जिसकी इंजीनियरिंग और उत्पादन भारत में हुआ है, जबकि इसकी पहुंच दुनिया के कई बाजारों तक होगी।

निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा कि कंपनी भारत में अपनी नई शुरुआत को और मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने बताया कि Nissan Tecton को प्रीमियम डिजाइन, आधुनिक तकनीक, दमदार परफॉर्मेंस और रोजमर्रा की उपयोगिता को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि ग्राहकों को बेहतर ड्राइविंग अनुभव मिल सके।

Related Articles

Back to top button