NSE IPO की तारीख तय, 1,785 रुपये तक होगा शेयर

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया यानी NSE का IPO 17 सितंबर 2026 को खुलेगा। कंपनी ने 1 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर के लिए 1,700 से 1,785 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। एंकर निवेशक 16 सितंबर को बोली लगा सकेंगे, जबकि इश्यू 21 सितंबर को बंद होगा। निवेशकों को न्यूनतम 8 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा।

  • NSE IPO: 17 सितंबर से 21 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन।
  • NSE शेयर प्राइस: 1,700-1,785 रुपये का प्राइस बैंड।
  • NSE IPO लॉट: कम से कम 8 शेयर, फिर 8 के मल्टीपल में बोली।

NSE IPO Opens September 17 : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (NSE) का IPO अब निवेशकों के लिए खुलने जा रहा है। कंपनी ने इश्यू के लिए प्रति शेयर 1,700 रुपये से 1,785 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। IPO की शुरुआत 17 सितंबर को होगी और 21 सितंबर को बोली बंद हो जाएगी।

एंकर निवेशकों के लिए बोली 16 सितंबर को खुलेगी। IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें मौजूदा शेयरधारक 12,64,36,650 शेयर बेचेंगे। NSE के एक शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है।

रिटेल निवेशक कम से कम 8 शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं और इसके बाद 8 के गुणक में बोली लगानी होगी। इश्यू में QIB के लिए अधिकतम 50%, NII के लिए कम से कम 15% और रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 35% हिस्सा आरक्षित है।

यह भी पढ़ें : नेपाल में बाढ़ का कहर, 191 वाहन और 344 लोग लापता

1994 में शुरू हुआ NSE भारत के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंजों में शामिल है। एक्सचेंज पर ट्रेडिंग के साथ लिस्टिंग, क्लियरिंग-सेटलमेंट, इंडेक्स और मार्केट डेटा जैसी सेवाएं भी उपलब्ध हैं।

कंपनी के अनुसार, 30 जून 2026 तक NSE से जुड़े 13.23 करोड़ यूनिक रजिस्टर्ड निवेशक और 26.13 करोड़ रजिस्टर्ड इन्वेस्टर अकाउंट्स थे। इस तारीख तक एक्सचेंज पर 3,005 लिस्टेड एंटिटीज थीं, जिनका कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 474.08 ट्रिलियन रुपये बताया गया है।

रेडसीर की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026 में कैश मार्केट में NSE की हिस्सेदारी करीब 93% रही। इक्विटी ऑप्शंस में इसकी हिस्सेदारी 68% से 74% के बीच रही, जबकि अन्य कुछ डेरिवेटिव सेगमेंट में हिस्सेदारी लगभग 100% तक बताई गई है।

यह भी पढ़ें : 300 करोड़ के पार पहुंची ‘हनुमान अंश’, कमाई का सिलसिला जारी

NSE के मुताबिक, अप्रैल 2024 से जून 2026 के बीच उसके प्लेटफॉर्म ने रोजाना औसतन 12.46 अरब मैसेज प्रोसेस किए। 24 मार्च 2026 को एक दिन में 21.89 अरब ऑर्डर मैसेज प्रोसेस करने का रिकॉर्ड दर्ज हुआ।

वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो जून 2026 तिमाही में कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 4,560 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 4,032 करोड़ रुपये था। इस दौरान नेट प्रॉफिट 3,121 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल यह 2,811 करोड़ रुपये था।

IPO के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स में Kotak Mahindra Capital, JM Financial, Morgan Stanley India, Citi, HSBC, JPMorgan India, SBI Capital Markets, Axis Capital और अन्य प्रमुख वित्तीय संस्थान शामिल हैं। MUFG Intime India Private Limited इश्यू का रजिस्ट्रार है।

NSE के इक्विटी शेयरों को IPO के बाद BSE पर लिस्ट कराने का प्रस्ताव है।

Related Articles

Back to top button