टोंक को मिली ओम टोयोटा की नई सौगात, ग्रामीण आउटलेट का हुआ शुभारंभ

टोंक में ओम टोयोटा ग्रुप ने अपने नए ग्रामीण आउटलेट की शुरुआत की है। इस केंद्र के माध्यम से ग्राहकों को वाहन बिक्री, फाइनेंस, एक्सचेंज और आफ्टर सेल्स सर्विस जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी। उद्घाटन समारोह में गणमान्य नागरिकों और कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी रही तथा आधुनिक हाइब्रिड तकनीक की भी जानकारी साझा की गई।

  • टोंक में ओम टोयोटा का नया ग्रामीण आउटलेट शुरू हुआ।
  • ग्रामीण आउटलेट पर बिक्री, फाइनेंस, एक्सचेंज और सर्विस की एकीकृत सुविधा मिलेगी।
  • ओम टोयोटा ने ग्राहकों को हाइब्रिड तकनीक वाली आधुनिक गाड़ियों की खूबियां भी बताईं।

Tonk receives a new offering from Om Toyota : टोंक जिले के वाहन खरीदारों के लिए अच्छी खबर है। ओम टोयोटा ग्रुप ने यहां अपना नया ग्रामीण आउटलेट शुरू किया है, जिससे अब स्थानीय ग्राहकों को वाहन खरीदने से लेकर फाइनेंस, एक्सचेंज और आफ्टर सेल्स सर्विस तक की सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।

यह भी पढ़ें ; सरकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाने पर मंथन, जयपुर में हुई अहम समन्वय बैठक

नए आउटलेट का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ज्योतिष आचार्य राजकुमार शर्मा के करकमलों से संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लेकर नए केंद्र की शुरुआत पर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर ओम टोयोटा ग्रुप की निदेशक सोनाली ठोलिया ने बताया कि समूह पिछले दो दशकों से राजस्थान में टोयोटा ग्राहकों को सेवाएं प्रदान कर रहा है। वर्तमान में कंपनी प्रदेश के 17 अलग-अलग स्थानों पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी है और अब टोंक का यह ग्रामीण आउटलेट भी उसी विस्तार का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के ग्राहकों को भी शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि वाहन खरीदने और उसके रखरखाव के लिए उन्हें दूर नहीं जाना पड़े।

कार्यक्रम में टोयोटा अर्बन क्रूज़र हाईराइडर हाइब्रिड की सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड तकनीक पर भी प्रकाश डाला गया। उपस्थित लोगों को बताया गया कि यह तकनीक बेहतर माइलेज देने के साथ कम कार्बन उत्सर्जन करती है और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

यह भी पढ़ें ; मानसरोवर में गूंजेंगे वैदिक मंत्र, अच्छी बारिश और आरोग्य के लिए होगा पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ

उद्घाटन समारोह में निदेशक सोनाली ठोलिया के साथ एजीएम सेल्स दिवाकर सिंह, ग्रुप हेड एचआर सुरेश कुमार, वीपी सर्विस मुकेश मधुकर, मार्केटिंग मैनेजर रश्मि पारीक सहित कंपनी के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button