रवि पुष्य योग 2026: 1 नवंबर को सोना-चांदी, वाहन और प्रॉपर्टी खरीदने का शुभ अवसर

दीपावली से पहले खरीदारी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए नवंबर का पहला सप्ताह खास रहने वाला है। 31 अक्टूबर की रात शुक्र उदय होने के बाद शुभ मुहूर्त शुरू होंगे। एक नवंबर को रवि पुष्य योग और 6-7 नवंबर को धनतेरस के संयोग बनेंगे। इन दिनों सोना-चांदी, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मकान और नए कारोबार की शुरुआत करना शुभ माना गया है।

  • दो धनतेरस का संयोग: 6 और 7 नवंबर को बाजारों में खरीदारी की रहेगी रौनक
  • शुक्र उदय: 31 अक्टूबर की रात 11:55 बजे शुक्र उदय के बाद शुरू होंगे शुभ मुहूर्त
  • दिवाली से पहले खरीदारी का सुनहरा मौका, 8 दिन तक रहेंगे शुभ मुहूर्त

Ravi Pushya Yog 2026: An auspicious occasion on November 1st for purchasing gold, silver, vehicles, and property : दीपावली से पहले बाजारों में खरीदारी का उत्साह बढ़ने लगा है। सर्राफा बाजार से लेकर वाहन और इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम तक ग्राहकों के स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सरदारपुरा, चौहाबो, घंटाघर, पावटा, माता का थान और कुड़ी सहित शहर के प्रमुख बाजारों में सजावट और रोशनी की व्यवस्था की जा रही है। नगर निगम भी व्यापारियों के सहयोग से बाजारों में लाइटिंग करवाएगा।

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, 31 अक्टूबर की रात 11:55 बजे शुक्र ग्रह के उदय होने के साथ ही शुभ खरीदारी के मुहूर्त शुरू हो जाएंगे। नवंबर के पहले आठ दिनों में अलग-अलग तिथियों पर खरीदारी के अच्छे अवसर मिलेंगे। इस दौरान सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े और घरेलू सामान खरीदने के साथ मकान-जमीन की खरीद, रजिस्ट्री और नए कारोबार की शुरुआत भी की जा सकेगी।

1 नवंबर को बनेगा रवि पुष्य योग

खरीदारी के लिहाज से एक नवंबर का दिन विशेष रहेगा। इस दिन सुबह 6:30 बजे से 2 नवंबर की सुबह 4:30 बजे तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। रविवार होने के कारण रवि पुष्य योग बनेगा। इसके साथ सप्तमी तिथि का संयोग भी दोपहर करीब 3 बजे तक रहेगा।

ज्योतिषीय मान्यताओं में रवि पुष्य योग को खरीदारी और नए कार्यों की शुरुआत के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन सोना-चांदी, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स, बहीखाते और घरेलू सामान खरीदने के अलावा मकान-जमीन के सौदे और नए व्यवसाय की शुरुआत की जा सकती है।

किस दिन, किस समय खरीदारी करना रहेगा शुभ?

1 नवंबर, रविवार: रवि पुष्य योग में सोना-चांदी, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स और नया कारोबार शुरू करना शुभ रहेगा। सुबह 7:04 से 10:38 बजे और दोपहर 12:42 से शाम 5:17 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेंगे।

2 नवंबर, सोमवार: कपड़े, दैनिक उपयोग की वस्तुएं और घरेलू सामान खरीदने के लिए सुबह 6:51 से 8:14 बजे तथा शाम 4:28 से 5:50 बजे तक उत्तम समय रहेगा।

3 नवंबर, मंगलवार: औजार और मशीनरी खरीदने के लिए सुबह 10:58 से दोपहर 12:22 बजे तक लाभ तथा दोपहर 12:22 से 1:45 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेगा।

4 नवंबर, बुधवार: इलेक्ट्रॉनिक्स, स्टेशनरी और घरेलू सामान की खरीदारी के लिए सुबह 6:48 से 8:11 बजे और शाम 4:32 से 5:55 बजे तक लाभ का समय रहेगा। सुबह 8:11 से 9:35 बजे तक अमृत और 10:58 से दोपहर 12:22 बजे तक शुभ मुहूर्त है।

5 नवंबर, गुरुवार: वाहन और बड़ी खरीदारी के लिए सुबह 6:50 से 8:13 बजे तथा शाम 4:29 से 5:52 बजे तक शुभ समय रहेगा। दोपहर 12:21 से 1:44 बजे तक लाभ और 1:44 से 3:06 बजे तक अमृत मुहूर्त रहेगा।

6 नवंबर, शुक्रवार: सोना-चांदी, बर्तन, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने के लिए सुबह 8 बजे से दोपहर 2:05 बजे तक तथा दोपहर 3:32 से शाम 6:32 बजे तक शुभ समय रहेगा।

7 नवंबर, शनिवार: धनतेरस के अवसर पर आभूषण और घरेलू सामान खरीदने के लिए सुबह 7:59 से 9:21 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा।

8 नवंबर, रविवार: दीपावली के दिन सोना-चांदी और आभूषण खरीदने के लिए सुबह 7:09 से 7:52 बजे, सुबह 10:11 से दोपहर 3:24 बजे और शाम 4:49 से 6:24 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेंगे।

इस तरह दीपावली से पहले खरीदारी के लिए लगातार कई अवसर मिलेंगे। रवि पुष्य योग और धनतेरस के संयोग के चलते बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button