28 से 30 सितंबर तक बैंक बंद! निपटने के लिए RBI का बड़ा फैसला, संडे को खुलेंगे बैंक और ATM से ट्रांजैक्शन भी फ्री

देशव्यापी बैंक हड़ताल के कारण 28 से 30 सितंबर तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। वित्त मंत्रालय और आरबीआई ने सार्वजनिक व क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को रविवार 27 सितंबर को बैंकिंग लेनदेन सुचारु रखने के निर्देश दिए हैं। ग्राहकों के लिए एटीएम लेनदेन शुल्क माफ रहेगा, जबकि इस दौरान यूपीआई, आईएमपीएस, आरटीजीएस, एनईएफटी और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी।

  • बैंक हड़ताल 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित
  • आरबीआई ने रविवार को बैंकिंग लेनदेन सुचारु रखने के दिए निर्देश
  • बैंक ग्राहकों के लिए एटीएम लेनदेन शुल्क पूरी तरह माफ रहेगा

Banks closed from September 28 to 30 : देशभर में 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल को देखते हुए बैंक ग्राहकों के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। भारतीय बैंक संघ (IBA) के अनुसार यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) और अन्य यूनियनों ने इन तीन दिनों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।

यह भी पढ़ें ; बाइक पर निकलीं दिया कुमारी, जाजम पर बैठकर खाया खाना

हड़ताल से पहले लगातार पांच दिनों तक बैंकिंग सेवाओं पर पड़ने वाले असर को कम करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (DFS) की ओर से कुछ विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSBs) और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRBs) को रविवार, 27 सितंबर को बैंकिंग से जुड़े सभी जरूरी लेनदेन सुचारु रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।

ग्राहकों के लिए राहत की बात यह है कि हड़ताल की अवधि में किसी भी बैंक के एटीएम पर लेनदेन के लिए शुल्क पूरी तरह माफ रहेगा। ऐसे में नकदी की जरूरत वाले लोगों को एटीएम से पैसे निकालने पर अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।

डिजिटल बैंकिंग रहेगी चालू

बैंक हड़ताल के दौरान ग्राहकों को डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। 24×7 यूपीआई, आईएमपीएस, आरटीजीएस और एनईएफटी जैसी डिजिटल भुगतान सेवाएं चालू और अप्रभावित रहने की जानकारी दी गई है। इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग प्लेटफॉर्म भी उपलब्ध रहेंगे।

राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, राजस्थान की ओर से ग्राहकों से अपील की गई है कि वे अपनी वित्तीय जरूरतों के लिए डिजिटल माध्यमों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें। बैंक शाखाओं में होने वाले काम को देखते हुए ग्राहकों को पहले से जरूरी लेनदेन निपटाने की सलाह भी दी गई है।

जरूरी काम पहले निपटाने की सलाह

कुछ बैंकिंग सेवाएं ऐसी हैं जिन्हें पूरी तरह डिजिटल माध्यम से पूरा नहीं किया जा सकता। इनमें भौतिक चेक क्लियरेंस, व्यापार से जुड़े दस्तावेजों का काम और सुरक्षित लॉकर संचालन जैसी शाखा-विशिष्ट सेवाएं शामिल हैं। ऐसे मामलों में ग्राहकों से कहा गया है कि वे अपने जरूरी काम रविवार, 27 सितंबर को कामकाजी घंटों की समाप्ति से पहले पूरा कर लें।

यह भी पढ़ें ; मिलावटखोरों पर सरकार का बड़ा एक्शन, 1500 किलो ख़राब खाना नष्ट

नकद जमा और निकासी जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए नागरिक अपने स्थानीय क्षेत्र में सक्रिय बैंकिंग बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट (BC) नेटवर्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बैंक शाखाएं बंद रहने की स्थिति में कुछ जरूरी बैंकिंग सेवाओं तक पहुंच बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

बैंकिंग व्यवस्था पर हड़ताल के असर को कम करने के लिए संबंधित संस्थाओं की ओर से ग्राहकों को वैकल्पिक माध्यमों की जानकारी दी जा रही है। ऐसे में जिन लोगों को आगामी दिनों में बैंक से जुड़े जरूरी काम हैं, उनके लिए पहले से योजना बनाना उपयोगी रहेगा।

Related Articles

Back to top button