जयपुर में खुलेगा स्काईडोम, बड़े इवेंट्स को मिलेगा नया ठिकाना
जयपुर के कुकस हॉस्पिटैलिटी कॉरिडोर में अक्टूबर के अंत में स्काईडोम लॉन्च होने जा रहा है। इसे भारत का पहला और सबसे बड़ा स्थायी इमर्सिव इवेंट डोम बताया जा रहा है। 60 मीटर व्यास और 21 मीटर ऊंची इस संरचना में करीब 30,000 वर्ग फुट का इनडोर स्पेस होगा और यहां 5,000 से अधिक मेहमानों की क्षमता होगी।
- स्काईडोम जयपुर: अक्टूबर के अंत में नया इमर्सिव इवेंट डोम लॉन्च होगा।
- इमर्सिव टेक्नोलॉजी: 360° प्रोजेक्शन और प्रोडक्शन-रेडी इंफ्रास्ट्रक्चर इसकी खासियत होगी।
- 5,000+ मेहमान: डेस्टिनेशन वेडिंग्स से लेकर कॉन्सर्ट और कॉरपोरेट इवेंट्स तक आयोजन हो सकेंगे।
SkyDome Jaipur to Launch in October : जयपुर में बड़े आयोजनों के लिए एक नया वेन्यू तैयार हो रहा है। कुकस हॉस्पिटैलिटी कॉरिडोर में स्थित स्काईडोम अक्टूबर के अंत में लॉन्च होने वाला है। आयोजकों के मुताबिक, इसे भारत का पहला और सबसे बड़ा स्थायी इमर्सिव इवेंट डोम बनाया गया है।

आईटीसी मेमेंटोस के पास तैयार हो रहा यह वेन्यू सिर्फ शादियों तक सीमित नहीं रहेगा। यहां डेस्टिनेशन वेडिंग्स, कॉरपोरेट मीटिंग्स और कॉन्फ्रेंस, कॉन्सर्ट्स, लाइव एंटरटेनमेंट, ब्रांड एवं प्रोडक्ट लॉन्च, एग्जिबिशन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें : एक मंदिर ऐसा, जहाँ ‘हरि-हर’ एक साथ विराजते हैं
स्काईडोम की सबसे बड़ी खासियत इसका आकार और तकनीकी ढांचा बताया जा रहा है। करीब 60 मीटर व्यास और 21 मीटर ऊंची संरचना में लगभग 30,000 वर्ग फुट का इनडोर स्पेस है। इनडोर और आउटडोर सुविधाओं को एक साथ जोड़कर तैयार किए गए इस वेन्यू में 5,000 से ज्यादा लोगों की मेजबानी की क्षमता होगी।
स्काईडोम के डायरेक्टर सचिन मुत्रेजा के मुताबिक, देश में लाइव इवेंट्स का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और ऐसे में आयोजकों को पारंपरिक वेन्यू से अलग अनुभव देने वाले स्थानों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि स्काईडोम इसी बदलती मांग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
यह भी पढ़ें : जापान की सैन्य तैनाती से चीन नाराज
वहीं, डायरेक्टर सुमित चांढोक ने इसके इमर्सिव डिजाइन को खास बताया। उनके अनुसार, यहां किसी एक स्टेज या स्क्रीन को केंद्र में रखकर इवेंट तैयार करने के बजाय पूरे वातावरण को बदला जा सकता है। 360 डिग्री प्रोजेक्शन और प्रोडक्शन-रेडी इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए अलग-अलग आयोजनों के हिसाब से पूरे डोम का माहौल तैयार किया जा सकेगा।
डायरेक्टर सोनालिका सेनगुप्ता ने जयपुर की मौजूदा पहचान को इस परियोजना से जोड़ते हुए कहा कि शहर पहले से ही डेस्टिनेशन वेडिंग और हॉस्पिटैलिटी के लिए लोकप्रिय है। उनके मुताबिक, स्काईडोम बड़े स्तर की शादियों, लाइव एंटरटेनमेंट, कॉरपोरेट कार्यक्रमों और ब्रांड इवेंट्स के लिए नई संभावनाएं पैदा कर सकता है।



