मेक इन इंडिया का दम! निर्माण सेक्टर के लिए टाटा मोटर्स लाई अगली पीढ़ी के पावरफुल एग्रीगेट्स
बाउमा कॉनएक्सपो 2026 में टाटा मोटर्स ने अपने नेक्स्ट-जेन एग्रीगेट्स का दमदार प्रदर्शन किया। इसमें CPCB IV+ मानक वाले स्मार्ट जेनसेट्स, शक्तिशाली औद्योगिक इंजन और देश का पहला स्वदेशी हब रिडक्शन एक्सल शामिल हैं, जो निर्माण, लॉजिस्टिक्स और भारी उद्योगों को नई रफ्तार देंगे।
- बाउमा कॉनएक्सपो 2026 में टाटा मोटर्स ने पेश किया अगली पीढ़ी का एग्रीगेट्स पोर्टफोलियो।
- टाटा मोटर्स ने उतारा देश का पहला स्वदेशी हब रिडक्शन एक्सल ‘HR 210’।
- CPCB IV+ नियमों वाले हाई-टेक जेनसेट्स और पावरफुल इंडस्ट्रियल इंजनों की नई रेंज लॉन्च।
Tata Motors Unveils Next-Gen Aggregates Portfolio at Bauma Conexpo India 2026: निर्माण और बुनियादी ढांचा क्षेत्र में टिकाऊ और भरोसेमंद पावर सॉल्यूशंस की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए कमर्शियल व्हीकल सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स ने ‘बाउमा कॉनएक्सपो इंडिया 2026’ में अपने एडवांस्ड एग्रीगेट्स पोर्टफोलियो को शोकेस किया। कंपनी ने 10 kVA से 125 kVA तक की क्षमता वाले CPCB IV+ प्रमाणित जेनसेट्स, 0.7L से 3.3L क्षमता के औद्योगिक इंजन और ‘HR 210’ लाइव एक्सल जैसे महत्वपूर्ण उपकरण पेश किए हैं।
यह भी पढ़ें:चिकन पर महाभारत! आम्रपाली और माही में तीखी झड़प, बोलीं—’शट अप’
टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स के पार्ट्स एंड एग्रीगेट्स बिजनेस हेड विक्रम अग्रवाल ने इस मौके पर कहा कि कंपनी की इंजीनियरिंग पूरी तरह भारत में विकसित की गई है। उनका मकसद चुनौतीपूर्ण कामकाजी परिस्थितियों में ग्राहकों को उच्च दक्षता, सुरक्षा और कम लागत वाले भरोसेमंद विकल्प देना है।
प्रदर्शनी में पेश की गई इस नई रेंज की खासियतें इसे खास बनाती हैं:
-
स्मार्ट जेनसेट्स व इंजन: 0.7 लीटर (2-सिलेंडर) और 1.5 लीटर (4-सिलेंडर) जेनसेट इंजन बेहतरीन माइलेज और कॉम्पैक्ट साइज के साथ आते हैं। जेनसेट्स में रिमोट मॉनिटरिंग सिस्टम दिया गया है, जो किसी भी तकनीकी समस्या को रियल-टाइम ट्रैक कर मेंटेनेंस का खर्च घटाता है।
-
औद्योगिक इंजन: 41 kW से 101.5 kW तक की क्षमता वाले टर्बोचार्ज्ड और नैचुरल एस्पिरेटेड इंजन भारी लोड और कठिन परिस्थितियों में निरंतर काम करने के लिए तैयार किए गए हैं।
-
HR 210 लाइव एक्सल: पूरी तरह भारत में डिजाइन और बड़े पैमाने पर निर्मित यह पहला हब रिडक्शन एक्सल है, जो उबड़-खाबड़ रास्तों और भारी निर्माण कार्यों में बेजोड़ मजबूती प्रदान करता है।
सड़क पर साबित हो चुके अपने मजबूत इंजन प्लेटफॉर्म को स्टेशनरी पावर सिस्टम में उतारकर कंपनी ने आधुनिक निर्माण उपकरणों, लॉजिस्टिक्स और मैटेरियल हैंडलिंग सेक्टर को एक नया आत्मनिर्भर विकल्प दिया है।



