उज्जीवन बैंक का नया दांव, आर. माधवन बने ब्रांड एंबेसडर

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ नाम से नया ब्रांड कैंपेन लॉन्च किया है। इस अभियान के जरिए बैंक अपने ‘स्मॉल’ नाम से जुड़ी सीमित बैंकिंग वाली धारणा को बदलने और अपनी सेवाओं व पहुंच की व्यापकता बताने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए पद्मश्री सम्मानित अभिनेता आर. माधवन को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

  • उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने नया ब्रांड कैंपेन शुरू किया
  • आर. माधवन बने बैंक के नए ब्रांड एंबेसडर
  • ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ कैंपेन में बैंक की व्यापक सेवाओं और पहुंच पर जोर

Ujjivan SFB Launches New Brand Campaign : उज्जीवन एसएफबी के मुताबिक, बैंक के नाम में मौजूद ‘स्मॉल’ शब्द कई बार ग्राहकों के बीच ऐसी धारणा बना सकता है कि यहां सिर्फ छोटी रकम से जुड़ी वित्तीय जरूरतें ही पूरी होती होंगी। इसी सोच को ध्यान में रखते हुए नए अभियान की थीम तैयार की गई है।

बैंक का कहना है कि मौजूदा समय में उसकी सेवाओं और कारोबार का दायरा काफी बड़ा है। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 800 से ज्यादा शाखाओं के जरिए 1 करोड़ से अधिक ग्राहकों को सेवाएं दे रहा है।

यह भी पढ़ें : कलिंग वास्तुकला की अनमोल धरोहर: भुवनेश्वर के मुक्तेश्वर-सिद्धेश्वर मंदिर

बैंक की सेवाएं केवल बचत खाते या छोटे कर्ज तक सीमित नहीं हैं। उज्जीवन एसएफबी बचत, डिपॉजिट, लोन और बिजनेस बैंकिंग के अलावा फॉरेक्स, एनआरआई बैंकिंग, निवेश और वेल्थ सॉल्यूशंस जैसी सेवाएं भी उपलब्ध कराता है।

बैंक के अनुसार, उसकी लोन रेंज 6,000 रुपये से शुरू होकर 250 करोड़ रुपये तक जाती है। कैंपेन में इसी व्यापक दायरे को ग्राहकों के सामने रखने पर खास जोर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : देश में उद्योग-केंद्रित प्रशिक्षण का मॉडल है भुवनेश्वर का वर्ल्ड स्किल सेंटर

आर. माधवन को ब्रांड एंबेसडर बनाने के पीछे बैंक ने उनके व्यक्तित्व को एक अहम वजह बताया है। बैंक के मुताबिक, अभिनेता की पहचान ईमानदारी, सहजता, विनम्रता और बहुमुखी प्रतिभा से जुड़ी रही है। अलग-अलग क्षेत्रों और दर्शक वर्गों के बीच उनकी लोकप्रियता भी बैंक के संदेश को व्यापक स्तर पर पहुंचाने में मदद कर सकती है।

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर लक्ष्मण वेलायुथम ने कहा कि ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ कैंपेन ग्राहकों से मिली एक अहम समझ पर आधारित है। उनके मुताबिक, बैंक के नाम में ‘स्मॉल’ शब्द होने के कारण कभी-कभी उसके प्रोडक्ट्स, लोन और कारोबार के दायरे को लेकर सीमित धारणा बनती है।

उन्होंने कहा कि आज उज्जीवन के पास बड़ा शाखा नेटवर्क और ग्राहकों की अलग-अलग वित्तीय जरूरतों को पूरा करने वाली बैंकिंग व लोन सेवाओं की विस्तृत श्रृंखला है। उनके अनुसार, आर. माधवन की विश्वसनीयता और सहज व्यक्तित्व बैंक के संदेश के साथ अच्छी तरह मेल खाते हैं।

उज्जीवन के साथ जुड़ने पर आर. माधवन ने कहा कि किसी ब्रांड से जुड़ने से पहले वह उसके बारे में खुद जानकारी हासिल करना पसंद करते हैं। उन्होंने बैंक की यात्रा और वर्षों में उसके बनाए गए कारोबार को समझने के बाद इस साझेदारी को लेकर भरोसा जताया।

Related Articles

Back to top button