वियतजेट की उड़ानों में मिलेगा फ्री Wi-Fi, स्टारलिंक से हुआ करार
वियतजेट ने अपनी उड़ानों में हाई-स्पीड इंटरनेट उपलब्ध कराने के लिए स्टारलिंक के साथ रणनीतिक साझेदारी की है। शुरुआती चरण में 120 विमानों में यह सुविधा लगाई जाएगी। एयरलाइन का लक्ष्य यात्रियों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के दौरान मुफ्त Wi-Fi के जरिए काम, मनोरंजन और ऑनलाइन कनेक्टिविटी की सुविधा देना है।
- वियतजेट अपनी उड़ानों में स्टारलिंक हाई-स्पीड Wi-Fi उपलब्ध कराने की तैयारी में है।
- शुरुआती तौर पर 120 विमानों में फ्री Wi-Fi की सुविधा शुरू की जाएगी।
- स्टारलिंक कनेक्टिविटी से भारत-वियतनाम समेत अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर यात्रियों को बेहतर इंटरनेट मिलने की उम्मीद है।
Vietjet Partners With Starlink for Free In-Flight Wi-Fi : वियतजेट ने अपनी उड़ानों में यात्रियों को तेज और भरोसेमंद इंटरनेट उपलब्ध कराने के लिए स्पेसएक्स की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक के साथ रणनीतिक साझेदारी की है। यह समझौता वियतनाम के जनरल सेक्रेटरी और राष्ट्रपति तो लाम की अमेरिका यात्रा के दौरान किया गया।

इस साझेदारी के तहत वियतजेट-ब्रांडेड उड़ानों में यात्रियों को मुफ्त Wi-Fi उपलब्ध कराने की योजना है। एयरलाइन का कहना है कि उसका उद्देश्य इन-फ्लाइट इंटरनेट को केवल प्रीमियम सुविधा तक सीमित रखने के बजाय सामान्य हवाई यात्रा का हिस्सा बनाना है।
यह भी पढ़ें : राशा के बटरफ्लाई टैटू का खास कनेक्शन
शुरुआती चरण में स्टारलिंक की तकनीक वियतजेट के 120 विमानों में लगाई जाएगी। इनमें 100 एयरबस A321 और बोइंग 737 विमान तथा 20 एयरबस A330 विमान शामिल हैं। कंपनी भविष्य में अपने बेड़े में शामिल होने वाले विमानों को भी हाई-स्पीड इंटरनेट से लैस करने की योजना बना रही है।
इस सुविधा का असर वियतजेट के भारत-वियतनाम नेटवर्क पर भी देखने को मिल सकता है। एयरलाइन दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे भारतीय शहरों को हनोई और हो ची मिन्ह सिटी से जोड़ती है। ऐसे में इन रूट्स पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए उड़ान के दौरान कनेक्टिविटी एक उपयोगी सुविधा बन सकती है।
यह भी पढ़ें : शी जिनपिंग के लिए ट्रम्प का शाही डिनर, जुटे टेक दिग्गज
स्टारलिंक की सैटेलाइट आधारित सेवा हाई-स्पीड और कम-लेटेंसी कनेक्टिविटी देने के लिए जानी जाती है। वियतजेट के मुताबिक, इसका इस्तेमाल यात्री उड़ान के दौरान काम करने, वीडियो या अन्य ऑनलाइन कंटेंट स्ट्रीम करने और परिवार-दोस्तों से जुड़े रहने के लिए कर सकेंगे। खास तौर पर लंबी दूरी की उड़ानों में यह सुविधा यात्रियों के अनुभव को बदल सकती है।
वियतजेट की चेयरवुमन डॉ. गुयेन थी फुओंग थाओ ने कहा कि स्टारलिंक के साथ साझेदारी से विमान में बिताया जाने वाला समय ऑफलाइन रहने तक सीमित नहीं रहेगा। उनके अनुसार, यात्री यात्रा के दौरान भी काम और मनोरंजन के साथ दुनिया से जुड़े रह सकेंगे।



