धनतेरस पर खरीदें पीतल का बर्तन, सुख-समृद्धि डालेगी आपके घर डेरा

धनतेरस पर खरीदारी
धनतेरस पर खरीदारी

समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरी के हाथ में था पीतल का अमृत कलश, इसलिए महत्व अधिक

जैसे-जैसे रोशनी का पर्व दीपावली नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे बाजार में खरीदारों की संख्या बढऩे लगी है। दीपावली पर खरीदारी का विशेष महत्व है, इसलिए लोग कुछ ना कुछ खरीदकर अपने घर लाते हैं। पांच दिवसीय दीप पर्व के दौरान सबसे अधिक खरीद धनतेरस को होती है। इस दिन लोग सोना-चांदी, बर्तन से लेकर कई सामान खरीदते हैं, लेकिन कुछ वस्तुएं ऐसी भी जिन्हें इस दिन खरीदना निषेध हैं। इसलिए हम आपको बताते हैं कि इस दिन आपको क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं।

धनतेरस पर खरीदारी
धनतेरस पर खरीदारी

धनतेरस पर लोग खरीदारी करते हैं। इस दिन लोग सोना, चांदी और खासतौर पर बर्तन की खरीदारी जरूर करते हैं। कहते हैं कि धनतेरस के दिन आप जो भी खरीदेंगे तो उसकी तेरह गुना वृद्धि होगी। इसीलिए इस दिन लोग चल-अचल संपत्ति की खरीदारी करते हैं। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस या धनत्रयोदशी का त्योहार मनाया जाता है। इस बार धनतेरस का त्योहार 23 अक्टूबर 2022, रविवार को मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन लक्ष्मी गणेश के साथ भगवान कुबेर और धन्वंतरि देव की भी पूजा की जाती है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार इन सबी देवी देवताओं कि विधि विधान से पूजा करने से घर में धन-धान्य भरा रहता है व भगवान धन्वंतरि की कृपा से आरोग्यता की प्राप्ति होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनतेरस के दिन आखिर बर्तन खरीदने का इतना महत्व क्यों है।

इसलिए खरीदते हैं बर्तन

धनतेरस पर खरीदारी
धनतेरस पर खरीदारी

पौराणिक कथा के अनुसार, जब देवताओं और दानवों ने अमृत कलश के लिए समुद्र मंथन किया। तब इस मंथन के दौरान एक एक करके 14 रत्नों की प्राप्ति हुई। उन्हीं 14 रत्नों में माता लक्ष्मी जी भी एक मानी जाती है। लक्ष्मी जी की तरह भगवान धनवंतरि भी समुद्र मंथन के दौरान उत्पन्न हुए थे। भगवान धनवंतरि जब प्रकट हुए तब उनके हाथ में अमृत कलश था। मान्यता है की इस वजह से धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने की परंपरा है। भगवान धन्वंतरि के हाथ में उत्पन्न होने के समय पीतल का कलश था, इसीलिए इस दिन पीतल के बर्तन खरीदने का महत्व है।

बर्तन खरीदना माना जाता है शुभ

धनतेरस पर खरीदारी
धनतेरस पर खरीदारी

धनतेरस के दिन लोग बर्तन के साथ-साथ सोना-चांदी आदि भी खरीदते हैं। इस दिन कुछ भी खरीदारी करना शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के दिन यदि आप कोई खरीदारी करते हैं तो उसमें 13 गुना ज्यादा वृद्धि हो जाती है। इसलिए लोग बर्तन, चांदी और सोना खरीदते हैं। इस दिन लोग चांदी के लक्ष्मी-गणेश, चांदी के सिक्के आदि भी घर लाते हैं, ताकि घर में बरकत बनी रहे और साथ ही लक्ष्मी जी कृपा प्राप्त हो।

धनतेरस पर भूल से भी न खरीदें ये चीज

  • धनतेरस के दिन स्टील और प्लास्टिक के बर्तन खरीदना बहुत ही अशुभ होता है। इस दिन आप कोई शुभ धातु जैसे तांबे-पीतल या चांदी के बर्तन खरीद सकते हैं।
  • इन बर्तनों को घर में लाने से पहले उसमें थोड़ा सा चावल या पानी भर लें।
  • खाली बर्तन भी घर में लाना अशुभता का संकेत होता है।

इन बातों का भी रखें ध्यान

ज्योतिष के मुताबिक एल्यूमिनियम दुर्भाग्य का प्रतीक होता है और लोहे को शनि देव का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इन दोनों धातु से बनी चीजें को धनतेरस पर नहीं खरीदना चाहिए।
धनतेरस के दिन घर के राशन का कोई भी सामान नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन मिलावटी सामान खरीदने से आपको धन और सेहत दोनों की हानि होती है। धनतेरस पर नुकीली या धारदार चीजें भी नहीं खरीदनी चाहिए। इससे आपके घर की शांति भंग हो जाती है।

यह भी पढ़ें : आर्थिक संकट में श्रीलंका : हजारों बच्चे भूखे रहने को मजबूर