सोने पर लग सकता है कैपिटल गेन टैक्स

कैपिटल गेन टैक्स
कैपिटल गेन टैक्स

सरकार ले सकती है फैसला!

नई दिल्ली। मीडिया रिपोट्र्स में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि पूंजीगत लाभ कर (कैपिटल गेन टैक्स) की गणना के लिए भारत सोने जैसी कुछ संपत्तियों के पुनर्वर्गीकरण पर विचार कर सकता है। इस संबंध में सरकार की जल्द ही फैसला लिया जा सकता है।

राजस्व संग्रह के लिए सरकार उठा रही नया कदम

कैपिटल गेन टैक्स
कैपिटल गेन टैक्स

जानकारों के मुताबिक, पूंजीगत लाभ दरों पर सरकार जल्द ही कोई फैसला ले सकती है। अब तक जो खबरें सामने आई हैं उससे जानकार उम्मीद कर रहे हैं सोना पर इसकी गणना करने विचार किया जा सकता है। हालांकि, यह फैसला लिया ही जाएगा। इस बारे में कोई ठोस जानकारी बाहर नहीं आई है। हां इतना जरूर है कि सरकार कुछ बदलावों की योजना बना रही है। सरकार अगले बजट में अपने कैपिटन गेन टैक्स की संरचना में बदलाव की योजना बना रही है। राजस्व संग्रह बढ़ाने और कल्याणकारी योजनाओं पर खर्च को बढ़ावा देने के लिए अगले बजट में पूंजीगत लाभ कर संरचना में सुधार की संभावना है।

यह भी पढ़ें : श्रद्धा की हत्या के बाद नई गर्लफ्रेंड दो बार आफताब के घर आई