जयपुर में 100 छात्राओं को बताए महिला स्वास्थ्य के जरूरी टिप्स

जयपुर के प्रताप नगर स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में छात्राओं के लिए महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। संतोकबा दुर्लभजी मेमोरियल हॉस्पिटल और विद्या सेवा संस्थान की संयुक्त पहल में करीब 100 छात्राओं ने भाग लिया। विशेषज्ञ डॉ. श्वेता गुप्ता ने मासिक धर्म, हार्मोनल बदलाव, पीसीओडी, स्वच्छता और संतुलित आहार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

  • जयपुर में 100 छात्राओं के लिए महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
  • डॉ. श्वेता गुप्ता ने मासिक धर्म, पीसीओडी और किशोरावस्था के बदलावों की जानकारी दी।
  • छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार और समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित किया।

Jaipur School Health Session Educates 100 Girls on Menstrual Health and PCOD :  किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलावों को समझना और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना हर लड़की के लिए जरूरी है। इसी उद्देश्य से जयपुर के प्रताप नगर, सांगानेर स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें करीब 100 छात्राओं ने भाग लिया।

जयपुर में 100 छात्राओं को बताए महिला स्वास्थ्य के जरूरी टिप्स
Image Source : Via Dainik Jaltedeep

संतोकबा दुर्लभजी मेमोरियल हॉस्पिटल (एसडीएमएच), जयपुर और विद्या सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में एसडीएमएच की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता गुप्ता ने छात्राओं को महिला स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने ‘विमेंस हेल्थ अक्रॉस लाइफ स्टेजेज’ विषय पर चर्चा करते हुए किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक और हार्मोनल बदलावों को समझाया।

यह भी पढे : एलायंस फ्रांसेज़ जयपुर का प्री-दिवाली मिलन, रामगढ़ लॉज में सजे खुशियों के रंग

डॉ. गुप्ता ने मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं, पीसीओडी, व्यक्तिगत स्वच्छता और संतुलित आहार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को नजरअंदाज करने के बजाय समय पर चिकित्सकीय सलाह लेना चाहिए। नियमित दिनचर्या और स्वस्थ जीवनशैली भी बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने में मददगार हैं।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया और स्वास्थ्य से जुड़े सवाल पूछे। विशेषज्ञ ने उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस पहल का उद्देश्य किशोरियों को महिला स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं के बारे में जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ आदतें अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

Related Articles

Back to top button