एमटीएसई-2026 में हजारों विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, नवंबर में आएगा परिणाम

कोटा में मोशन टैलेंट सर्च एग्जाम-2026 का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 5 से 10 तक के हजारों विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। परीक्षा के जरिए विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता और विषयों की समझ को परखा गया। सफल प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार, ई-सर्टिफिकेट और मोमेंटो दिए जाएंगे। परिणाम नवंबर में जारी होगा। -

  • मोशन एजुकेशन द्वारा आयोजित एमटीएसई-2026 परीक्षा में हजारों विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा।
  • कक्षा 5 से 10 तक के छात्रों के लिए आयोजित इस टेस्ट में 100% तक स्कॉलरशिप और आकर्षक पुरस्कार जीतने का मौका।
  • परीक्षा के दौरान अभिभावकों के लिए विशेष पैरेंटिंग सेशन आयोजित कर बच्चों की खूबियां पहचानने पर हुई चर्चा।

Thousands of students showcased their talent in MTSE-2026 : स्कूली शिक्षा के दौरान ही बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिले, इसी सोच के साथ मोशन एजुकेशन की ओर से मोशन टैलेंट सर्च एग्जाम (एमटीएसई-2026) आयोजित की गई। परीक्षा में हजारों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुबह 10 से 11 बजे तक मोशन एजुकेशन के विभिन्न कैंपस में आयोजित इस परीक्षा में कक्षा 5 से 10 तक के विद्यार्थी शामिल हुए।

एमटीएसई-2026 में हजारों विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, नवंबर में आएगा परिणाम
Image Source : Via Dainik Jaltedeep

मोशन एजुकेशन के फाउंडर एवं एजुकेटर नितिन विजय ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य कम उम्र में ही होनहार विद्यार्थियों की पहचान करना और उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। प्रत्येक कक्षा में प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को आकर्षक नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा सभी सफल विद्यार्थियों को ई-सर्टिफिकेट और मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा।

मॉक टेस्ट से समझाया गया परीक्षा का पैटर्न

विद्यार्थियों की विषयों पर पकड़ और बुनियादी समझ का आकलन करने के लिए परीक्षा में पिछली कक्षा के पाठ्यक्रम से प्रश्न पूछे गए। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों को पहले से तैयारी का मौका मिले, इसके लिए मोशन एजुकेशन की वेबसाइट पर कक्षावार मॉक टेस्ट पेपर भी उपलब्ध करवाए गए थे। इससे बच्चों को सवालों के प्रारूप और परीक्षा के पैटर्न को समझने में मदद मिली।

एमटीएसई-2026 में हजारों विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, नवंबर में आएगा परिणाम
Image Source : Via Dainik Jaltedeep

एमटीएसई-2026 का परिणाम नवंबर में घोषित किया जाएगा। परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर विद्यार्थियों को मोशन के फाउंडेशन क्लासरूम कोर्स की फीस में 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप पाने का अवसर मिलेगा।

अभिभावकों के लिए भी रखा गया विशेष सेशन

परीक्षा के दौरान अभिभावकों को भी बच्चों की शिक्षा और भविष्य से जुड़े पहलुओं पर जानकारी दी गई। मोशन एजुकेशन की डायरेक्टर डॉ. स्वाति विजय ने बताया कि पेरेंट्स के लिए आयोजित विशेष सेशन में विशेषज्ञों ने बच्चों की क्षमताओं और उनकी सही परवरिश से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें ; बीवाईडी सीलियन 7 की 5 हजार डिलीवरी पूरी, इलेक्ट्रिक एसयूवी का बढ़ा क्रेज

इस दौरान अभिभावकों को समझाया गया कि बच्चे की सफलता को केवल परीक्षा में मिले अंकों से नहीं आंकना चाहिए। उसकी रुचि, रचनात्मकता, सीखने की क्षमता और व्यक्तिगत खूबियों को पहचानना भी जरूरी है। विशेषज्ञों ने बताया कि हर बच्चे की सीखने और आगे बढ़ने की क्षमता अलग होती है। ऐसे में माता-पिता को बच्चों पर केवल अंकों का दबाव बनाने के बजाय उनकी रुचि के अनुसार आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

अब तक पांच लाख विद्यार्थी ले चुके हैं हिस्सा

डॉ. स्वाति विजय के अनुसार, एमटीएसई के जरिए विद्यार्थियों को अपनी शैक्षणिक क्षमता परखने के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के माहौल को समझने का अवसर मिलता है। स्कूली स्तर पर गणित, विज्ञान और अन्य विषयों की बुनियादी समझ मजबूत होने से आगे चलकर जेईई और नीट जैसी परीक्षाओं की तैयारी में भी मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें ; बीवाईडी सीलियन 7 की 5 हजार डिलीवरी पूरी, इलेक्ट्रिक एसयूवी का बढ़ा क्रेज

उन्होंने बताया कि अब तक पांच लाख विद्यार्थी मोशन टैलेंट सर्च एग्जाम में शामिल हो चुके हैं। यह परीक्षा विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने, प्रतिस्पर्धा का अनुभव लेने और स्कॉलरशिप के माध्यम से बेहतर शैक्षणिक अवसर हासिल करने का मंच प्रदान कर रही है।

Related Articles

Back to top button