महाराष्ट्र के बढ़ते मामलो ने बढ़ाई चिंता, औरंगाबाद में भी लगा लॉकडाउन

कोरोना फिर से महाराष्ट्र में अपने पैर पसार रहा है जिसके चलते औरंगाबाद में जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को सप्ताहांत पर लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया गया है जिसका अगले आदेश तक अमल किया जाएगा। औरंगाबाद में कुल मामले 57,755 दर्ज किये गऐ है जिसमें से 5,569 सक्रिय है।

प्रशासन ने यह भी सुचना दी है कि 4 अप्रैल तक सप्ताह के दौरान जिसे में आंशिक रूप से लॉकडाउन रहेगा। महाराष्ट्र में पिछले 24 घटों में 13,659 नए कोरोना मामले सामने आए है जिससे राज्य में कुल मामलों की संख्या 22,52,057 हो चुकी है। वहीं पिछले 24 घटों में 56 मौतें हुई है जिससे ये आकड़ा 52,723 तक पहुंच चुका है। राज्य में वर्तमान में 1,00,240 सक्रिय कोरोना वायरस मामले हैं।

इससे पहले, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को अपनी साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महाराष्ट्र में COVID-19 की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि COVID के उचित व्यवहारों के परीक्षण, ट्रेसिंग और उचित व्यवहार में कमी के कारण राज्य में सक्रिय मामलों में वृद्धि हुई है। उन्होनें कहा कि हम महाराष्ट्र के बारे में बहुत चिंतित हैं। यह एक गंभीर मामला है।

यह भी पढ़े: https://dainikjaltedeep.com/wp-admin/post.php?post=42651&action=edit