31 अगस्त को ऑनलाइन मनाया जाएगा ओणम का त्यौहार

मलयाली समाज का प्रमुख त्योहार ओणम इस बार ऑनलाइन मनाया जाएगा। 31 अगस्त को ओणम का त्योहार है। इस दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं भी ऑनलाइन की जाएगी।

यूनाइटेड मलयाली एसोसिएशन के प्रमुख ऑडी जोसेफ ने बताया कि प्रतिवर्ष ओणम का त्योहार धूमधाम से मैं जाता है, लेकिन इस वर्ष कोरोना वायरस के कारण कोई भी आयोजन करना संभव नहीं है, इसलिए एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि इस बार सांकेतिक रूप से और ऑनलाइन ही कार्यक्रम होगा। लोगों से अपील की है कि अपने-अपने घरों में ही रहकर पर्व का उत्सव मनाएं।

केरल से जुड़ा है यह पर्व

ओणम का पर्व मुख्य रूप से केरल राज्य में मलयाली समुदाय मनाया जाता है। देश में जहां जहां मलयाली समुदाय के लोग निवास करते हैं, वह भी इस पर्व को मनाते हैं। जोसफ ने बताया कि मान्यता है कि राजा महाबली का ओणम के दिन आगमन हुआ था। महाबली केरल के प्रतापी राजा हुआ करते थे। उनके राज्य में सभी सुखी थे। इसी खुशी में केरल मलयाली समाज ओणम पर्व मनाता है।