छत्तसीगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल गिरफ्तार

इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मुकदमा

नई दिल्ली। ब्राह्मणों पर टिप्पणी के खिलाफ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें रायपुर की एक अदालत में पेश किया गया। सर्व ब्राह्मण समाज की शिकायत के बाद डीडी नगर पुलिस ने शनिवार देर रात नंद कुमार बघेल के खिलाफ धारा 153-ए और 505 (क्) (बी) (इरादा) के तहत एफआईआर दर्ज की थी।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री के पिता नंद कुमार बघेल ने कहा था, मैं भारत के सभी ग्रामीणों से आग्रह कर रहा हूं कि ब्राह्मणों को आपके गांवों में प्रवेश न करने दें। मैं हर दूसरे समुदाय से बात करूंगा ताकि हम उनका बहिष्कार कर सकें।

उन्हें वोल्गा नदी के तट पर वापस भेजने की जरूरत है। ब्राह्मण परदेसी हैं। विदेशी हैं। जिस तरह से अंग्रेज लोग आए और चले गए, वैसे यह ब्राह्मण या तो सुधर जाएं या फिर गंगा से वोल्गा जाने के लिए तैयार हो जाएं।