बढ़ती गर्मी से लिया सबक : ग्रीस में मुख्य ताप अधिकारी की नियुक्ति हुई, लू और खराब मौसम से बचाने के तरीके खोजेगा

ग्रीस के एथेंस शहर में चीफ हीट ऑफिसर (मुख्य ताप अधिकारी) की नियुक्ति हुई है। एथेंस ऐसी नियुक्ति करने वाला यूरोप का पहला और दुनिया का दूसरा शहर है।

एथेंस के पहले इसी साल अमेरिका के मियामी-डेड में चीफ हीट ऑफिसर नियुक्त किया गया था। अधिकारियों के मुताबिक, चीफ हीट ऑफिसर एथेंस को लू और खराब मौसम से बचाने के तरीके खोजेगा। वह शहर को ठंडा रखने के लिए इमारतों में एसी जैसे उपाय नहीं करेगा।

इसका कारण यह है कि एसी जैसे यंत्र कृत्रिम ऊर्जा से चलते हैं और जलवायु परिवर्तन का संकट बढ़ाते हैं। इनके बजाय पेड़-पौधे लगाकर, खेती को बढ़ावा देकर शहर को ठंडा रखा जाएगा। सड़कों और इमारतों की डिजाइन सुधारी जाएगी। इनके निर्माण में वातावरण का तापमान बढ़ाने वाली सामग्री का इस्तेमाल नहीं होगा। एथेंस में पहले से खराब मौसम के बारे में जानकारी देने के लिए एप का इस्तेमाल किया जाता है।

एप यह भी बताता है कि वे कैसे खुद को गर्मी में रहने लायक बनाया जा सकता है। एथेंस प्रशासन ने अमेरिका, कनाडा और यूरोप की घटनाओं से सबक लिया है। यहां पिछले कुछ दिन से अत्यधिक तापमान और लू का सामना किया जा रहा है।

सैकड़ों लोगों की मौत तक हो चुकी है। अमेरिका में तेज गर्मी से जंगल कीं आग भड़कने की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। जबकि यूरोप में लू से 2018 में 1,04,000 लोगों की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें-तालिबान के बढ़ते आतंक के बीच ताजिकिस्तान ने देश का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास किया