मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र भरा

अशोक गहलोत
अशोक गहलोत

नामांकनपत्र में अशोक गहलोत ने दर्शाई संपत्ति, 10 साल में दस गुना बढ़ी दौलत

जोधपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को विधानसभा चुनाव के लिए जोधपुर के सरदारपुरा सीट से नामांकनपत्र दाखिल कर दिया है। नामांकनपत्र में गहलोत की संपत्ति 10 साल में 10 गुना बढ़ी दिखाई है। गहलोत ने अपने नाम से कोई गाड़ी न होना भी बताया है। गहलोग पर चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।

अशोक गहलोत
अशोक गहलोत

अशोक गहलोत ने सोमवार को अपने भरे नामांकन में अपनी कुल संपत्ति 11 करोड़ 68 लाख 98 हजार 798 रुपये बताई है। इसमें उन्होंने खुद को 10 करोड़ 27 लाख रुपये का मालिक बताया है। जबकि शेष संपत्ति उनकी पत्नी सुनीता गहलोत की बताई हैं। इसके अलावा गहलोत ने बताया कि उनके पास केवल 20 हजार नगद रुपये नगद हैं। जबकि उनकी पत्नी के पास केवल 10 हजार रुपये नगद हैं।

अशोक गहलोत
अशोक गहलोत

गहलोत के नामांकन पत्रों पर पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो गहलोत की संपत्ति 10 गुना बढ़ गई है। इससे पहले वर्ष 2013 में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति एक करोड़ 69 लाख रुपये बताई थी, जो इस वर्ष के नामांकन पत्र में 11 करोड़ 68 लाख 98 758 रुपये दर्शाई गई है। यानी वर्ष 2013 से 2023 के बीच 10 साल में उनकी संपत्ति 10 गुना बढ़ गई है। वहीं पिछले पांच साल की बात करें तो वर्ष 2018 में गहलोत ने अपनी संपत्ति 6 करोड़ 53 लाख रुपये बताई थी।

अशोक गहलोत
अशोक गहलोत

गहलोत ने अपने हलफनामे में बताया कि उनके नाम से कोई गाड़ी नहीं है। इसके अलावा उनकी पत्नी के पास 14 लाख 90 हजार रुपये के सोने चांदी के जेवर हैं। वहीं गहलोत ने बताया कि उनके पास 30 हजार रुपये की लागत के आभूषण हैं। इसके अलावा गहलोत ने बताया कि जयपुर के दो बैंक खातों में नगदी जमा है। इनमें एसबीआई की विधानसभा शाखा और सांसद शाखा की अलग-अलग ब्रांचों में एक करोड़ 94 लाख 23 हजार 627 रुपये जमा हैं।

अशोक गहलोत
अशोक गहलोत

मुख्यमंत्री के पास विधानसभा से मिला एक आईफोन,2 फ्रीज, 2 रष्ट और 2 कलर टीवी है। मुख्यमंत्री गहलोत ने अपने नामांकनपत्र में अपने आपराधिक रिकॉर्ड का भी उल्लेख किया। इस दौरान गहलोत ने एफिडेविट में बताया कि उनके ऊपर चार मामले दर्ज हैं। इनमें खान लीज, जेडीए की जमीन आवंटन से जुड़े हुए मामले दर्ज हैं।

अशोक गहलोत
अशोक गहलोत