8 पुलिसकर्मियों की मौत पर मुख्यमंत्री गहलोत की प्रतिक्रिया कहा- यह राज्य की खराब कानून व्यवस्था को दर्शाता है

गहलोत ने लिखा- शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है, ईश्वर उन्हें इस दुखद समय में शक्ति प्रदान करे

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत में यूपी में आठ पुलिस कर्मी के शहीद होने पर योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह राज्य में खराब कानून व्यवस्था को दर्शाता है। जहां अपराधी निर्भय हैं। गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश के कानपुर में गुरुवार रात एक बजे दबिश देने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इसमें सर्कल ऑफिसर (डीएसपी) और 3 सब इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने ट्विटर पर लिखा कि ये जानकार हैरान हूं कि यूपी में अपराधियों के साथ मुठभेड़ में आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए हैं। यह राज्य की खराब कानून व्यवस्था को दर्शाता है। अपराधी निर्भय हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ईश्वर उन्हें इस दुखद समय में शक्ति प्रदान करे।