मुख्यमंत्री की गुरु गोविन्द सिंह जयन्ती पर शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरु गोविन्द सिंह जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

गहलोत ने कहा कि गुरु गोविन्द सिंह जी ने देश और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने सदैव पीडि़त मानवता की सेवा की और अन्याय के विरूद्ध आवाज उठाई। उनकी षिक्षाएं सभी के लिए अनुकरणीय हैं।

गहलोत ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया है कि वे गुरु गोविन्द सिंह जी के जीवन मूल्यों को आत्मसात कर प्रदेश को आगे बढ़ाने में योगदान दें।