मुख्यमंत्री की गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

गहलोत ने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व संवैधानिक मूल्यों में लोगों की आस्था का प्रतीक है। आज के दिन हम सभी देशवासी भारतीय लोकतंत्र को सषक्त बनाने तथा इस मुल्क को एक एवं अखंड रखने का संकल्प लें।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि सभी मिलकर चुनौतियों का सामना करते हुए देश-प्रदेश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें।