अल्पसंख्यक विरोधी नीतियों के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका, जताया विरोध

झालावाड़। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने राज्य में कांग्रेस सरकार की अल्पसंख्यक विरोधी नीतियों के खिलाफ मिनी सचिवालय गेट पर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका। इस मौके पर मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकीम अब्बासी ने कहा कि कांग्रेस सरकार की कथनी और करनी में बहुत फर्क है।

अल्पसंख्यक समाज के वोट लेकर सरकार बनने के बाद भूल जाती है, जिससे अल्पसंख्यक समाज खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है। अल्पसंख्यक से जुड़े बोर्ड, निगम में नियुक्तियां नही होने से फायदा नही मिल पा रहा है।

अल्पसंख्यक समाज पर शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय जैन, मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन दाभाई, जिला महामंत्री रणजीत सिंह बग्गा, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, रईस अली खान, इरफान पठान, नादिर खान, सद्दाम, अफ्तार अली, असलम खान, शेरू अब्बासी, निजाम अब्बासी, सिद्दू अब्बासी, प्रकाश वर्मा, रवि संगत, मनीष पाटीदार, पार्षद इनाम जफर, हरिसिंह यादव, पवन बैरवा, शादाब खान, इरफान अली, अहद खान व फैजान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- शिविर में 30 आवासीय पट्टे, 156 पीएम आवास की स्वीकृति