चीनी सेना का दावा, कहा-दक्षिण चीन सागर से एक अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा है, अमेरिका ने झूठ बताया

चीनी सेना ने कहा कि उसने दक्षिण चीन सागर से एक अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा है। इस जहाज ने अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन किया था। चीनी सेना ने बयान जारी कर कहा- ‘अमेरिकी पोत विवादित पैरासेल द्वीप समूह के पास था।

वह अवैध रूप से चीनी जलक्षेत्र में घुस गया था। हमने उसे खदेड़ दिया। अमेरिकी नौसेना ने जहाज को पैरासेल क्षेत्र में भेजने की हमसे इजाजत नहीं ली थी। यह चीन की संप्रभुता का उल्लंघन है। इससे दक्षिण चीन सागर में स्थिरता कम हुई है।

हमने अमेरिका से कहा है कि वह जल्द ऐसी भड़काऊ कार्रवाइयां रोके। चीन के आरोपों के जवाब में अमेरिकी नौसेना ने भी बयान जारी किया। उसने कहा, ‘हमारे युद्धपोत ने अंतरराष्ट्रीय कानून पालन किया है।

हमारी नौसेना को पैरासेल द्वीप क्षेत्र में जाने का अधिकार है। चीन का दावा झूठा है। चीन हमें नहीं रोक सकता। अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार हमारे जहाज विभिन्न जल क्षेत्र में दाखिल होंगे, विमान उड़ान भरेंगे। हम जमीन पर गतिविधियां संचालित करेंगे।

यह भी पढ़ें- नेपाल सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष देउबा को प्रधानमंत्री बनाने का आदेश दिया