दिल्ली सहित उत्तरी भारत में शीत लहर का कहर जारी, अब तक 40 उड़ानें हुईं रद्द

नई दिल्ली। पूरे उत्तर भारत सहित दिल्ली -एनसीआर में कड़कड़ाती ठंड पड रही है। शीत लहर का कहर लगातार जारी है। राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम पारा 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया। खराब मौसम का असर हवाई उड़ानों और ट्रेनों पर पड़ रहा है।

 

अब तक 40 उड़ानें रद्द हुई हैं और 21 को डायवर्ट किया गया, जबकि 450 उड़ानों में देरी से चल रही है। वहीं, 34 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग ने हरियाणा के 16 जिलों के लिए ठंड और बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। विजिबिलिटी 0 से 50 मीटर तक रहेगी। वहीं, पंजाब के 18 जिलों में ठंड का रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

 

2-3 जनवरी को बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। आपकों बता दें कि इंडिगो और विस्तारा एयरलाइंस ने सोमवार को अपने यात्रियों के लिए यात्रा एडवाइजरी जारी कर दी है, इसमें कहा गया कि राष्ट्रीय राजधानी से उड़ान भरने वाली कई विमान खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण प्रभावित हुई हैं।