विकास पागल हो गया नारा देने वाली कांग्रेस नेत्री, ट्विटर पर राहुल को भी बनाया मज़बूत

राहुल गांधी,rahul gandhi
राहुल गांधी,rahul gandhi

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी आज देश के बड़े विपक्षी नेता के तोर पर अपनी पहचान बना चुके हैं इसमें कोई शक कि गुंजाईश नहीं है,भले ही वह केंद्र की सत्ता मे कांग्रेस की वापसी नहीं करा पाए, उनके अध्यक्ष रहते राज्यों की सरकारें फिसल गई हों लेकिन वह लगातार सरकार पर दबाव बनाने मे कामयाब रहे हैं इसमें उनका सोशल मीडिया पर पकड़ होना भी एक कारण है।

दरअसल कुछ दिनों से राहुल गांधी की ट्विटर फॉलोइंग में जबदरस्त इजाफा हुआ है। हालाँकि इसमे डिजिटल सेल की कंट्री हैड दिव्या स्पंदाना  की काफी मेहनत रही,अब वो इस पद से इस्तीफा दे चुकी है। 

राहुल गांधी का ट्विटर हैंडल काफी सुर्खियां बटोर रहा है। राहुल गांधी के कई ट्वीट हजारों बार रीट्वीट किए जा रहे हैं

कांग्रेस का सोशल मीडिया डिपार्टमेंट जब तक दिव्या स्पंदाना ने संभाला तब से राहुल गांधी का ट्विटर हैंडल काफी सुर्खियां बटोर रहा है। राहुल गांधी के कई ट्वीट हजारों बार रीट्वीट किए जा रहे हैं। राहुल गांधी ने गुजरात, कर्नाटक विधानसभा चुनाव में काफी प्रचार प्रसार किया और उनकी रैलियों में काफी भीड़ भी उमड़ी। फिलहाल राहुल गांधी पर बीजेपी के हमले और कांग्रेस के पलटवार और जुबानी जंग से राहुल गाँधी और मज़बूत हुए हें और काग्रेंस ओर मजबूत बीजेपी को टक्कर देती दिख रही है। 

विकास पागल हो गया जैसे नारों के दम पर छाईं कांग्रेस की डिजिटल हैड

राहुल गांधी की बॉडी लैंग्वेज और स्पीच में पिछले दिनों से काफी बदलाव देखा जा रहा है। नपा-तुला ओर संयम भरा भाषण यह सब  बदलाव राहुल गांधी की नई छवि गढ़ रही है। राहुल गांधी में धीरे-धीरे परिपक्व नेता की छवि नजर आने लगी है। इन सबके पीछे राहुल गांधी की डिजिटल टीम का बड़ा योगदान रहा है। राहुल गांधी की डिजिटल टीम की नेशनल हैड का चार्ज संभाल चुकी नेत्री दिव्या स्पंदाना ने संभाला तब से राहुल गांधी के फॉलोवर्स में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। दरअसल दिव्या स्पंदाना कर्नाटक की जानी मानी एक्ट्रेस हैं जो राम्या के नाम से जानी जाती हैं और वो कांग्रेस से सांसद भी रह चुकी हैं। गुजरात चुनाव में दिव्या अहम रोल निभा चुकी हैं। सोशल मीडिया पर कांग्रेस और राहुल गांधी को मजबूत बनाने में दिव्या का अहम रहा। दिन रात नए आइडिये के साथ दिव्या कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ सोशल मीडिया पर चलने वाली फेक न्यूज और पोस्ट पर काउंटर अटैक कर नकारात्मकता का दूर करने में लगी रहीं। मोदी सरकार के खिलाफ दिया गया नारा विकास पागल हो गया, दिव्या स्पंदाना का ही आइडिया था। मोदी विरोधियों को यह नारा खूब भाया और उन्होंने इसे सरकार पर हमला करने के लिए नया हथियार बना लिया। सोशल मीडिया पर यह नारा काफी  हिट हो रहा है। इसके अलावा जुमलों की सरकार वाला नारा भी इन्होने ही दिया था। 

divya spandana

यह भी पढ़ें-राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी से पूछे तीखे सवाल

साल 2012 में दिव्या ने कांग्रेस ज्वाइन की थी। 2013  में उन्होंने  कर्नाटक की मंड्या सीट से सांसद का चुनाव लड़ा जिसमें उन्होंने जीत दर्ज की। लेकिन 2014 के उन्हें हार का सामना करना पड़ा।  दिव्या से पहले दीपेंद्र हुड्डा डिजिटल हैड जिन्हें हटाकर दिव्या स्पंदा को यह कमान सौंपी थी। जिसमें दिव्या ने बखूबी अपने काम से अच्छे नतीजे दिए हैं। व्हाट्सअप, फेसबुक, ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कांग्रेस अपने पॉजिटिव प्रदर्शन से गुजरात चुनाव में मुकाबले में दिखी। दिव्या ने अपनी टीम में पेशेवर लोगों की भर्ती की। दिव्या की टीम में 80 प्रतिशत लोग पेशेवेर रहे, एक बात जो बहुत खास है जब उन्होंने डिजिटल हैड का चार्ज संभाला था तो इस डिपार्टमेंट में सिर्फ तीन महिलाएं थीं। अब उन्होंने अपनी टीम बहुत मजबूत बना ली जो बीजेपी की आईटी और सोशल मीडिया सेल को टक्कर देती नजर आई जिसने बीजेपी के हमलों पर मजबूती से काउंटर अटैक करने में सक्षम बनाया। दिव्या स्पंदाना ने २०१९ आम चुनाव के बाद कांग्रेस कि हार के बाद इस्तीफा देदिया था।