देश विरोधी नीतियों से विश्वसनीयता खो चुकी है कांग्रेस : दीप्ति

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया के उदयपुर आगमन पर उनका स्वागत किया एवं उनके साथ चुनाव प्रचार हेतु धरियावद गई। विधायक दीप्ति ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ धरियावद में गहन जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान हेतु अनुरोध किया।

प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ने कहा कि जनता भाजपा को विजयी बनाकर कांग्रेस को झूठे वादों और जनविरोधी नीतियों के लिए सबक सिखाए। विधायक दीप्ति ने धरियावद के माली मोहल्ला में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देश विरोधी नीतियों, हिंदू विरोधी मानसिकता और सामान्य जन विरोधी शासन के कारण विश्वसनीयता खो चुकी है कांग्रेस की नीतियों के कारण ही राजस्थान में विकास ठप हो गया है।

विधायक दीप्ति ने धरियावद अंचल में गहन जनसंपर्क कर महिलाओं, युवा-युवतियों एवं जनसाधारण से भाजपा प्रत्याशी को समर्थन और आशीर्वाद देने का आग्रह किया। जनसंपर्क में उन्हें सर्वत्र जनता की उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया मिली। महिलाओं युवतियों में कांग्रेस के प्रति रोष एवं मोदी जी के प्रति सम्मान का भाव दिखा।

विधायक दीप्ति ने प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया की भीण्डर में आयोजित सभा में भी भाग लिया और जनसभा को संबोधित किया।

जनसंपर्क कार्यक्रम में विधायक दीप्ति के साथ में अरुण सिंह प्रभारी राजस्थान, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, सतीश पूनिया, ललित ओसवाल, भजन लाल शर्मा राजसमंद प्रभारी विरेन्द्र सिंह, महेश शर्मा, रेखा ऊंटवाल, रेखा चौधरी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आदि मौजूद रहे

यह भी पढ़ें-रावत ने किया खेल स्पर्धा का उद्घाटन